फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार के इंजन में घुसा सांप, सपेरे ने बीन बजाकर बुलाया बाहर और बोनट उठाते ही...

Fri, 08 Sep 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Fri, 08 Sep 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
snake bite a man during rescue in rishikesh
snake

रास्ते में खड़ी एक कार में सांप घुस गया। यह देख लोगों ने सपेरे को बुला ल‌िया। सपेरा आया और बीन बजानी शुरु कर दी। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

snake bite a man during rescue in rishikesh
snake

शुक्रवार को नगर के व्यस्ततम इलाके रेलवे रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी कार में सांप घुस आया। रेलवे रोड पर व्यापारी प्रवेश मित्तल ने दुकान के बाहर कार खड़ी कर रखी थी। शाम को अचानक उन्होंने सांप को इंजन में घुसते देखा तो वहां लोग जमा हो गए। 

snake bite a man during rescue in rishikesh
snake

बाद में सपेरे ने सांप को कार से बाहर निकाला। कार से सांप निकालने के लिए एक सपेरा आ गया  उसने जैसे ही कार की इंजन का बोनट उठाया अचानक सांप ने हमला कर समीप खडे़ एक व्यक्ति के हाथ की अंगुली में डंक मार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
snake bite a man during rescue in rishikesh
snake

इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।  सांप के हमला करते ही भीड़ छिटक गई। 

विज्ञापन
snake bite a man during rescue in rishikesh
snake found in home

स्थानीय दुकानदार भारत गुप्ता ने सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति सूरज थापा 48 निवासी चांदमारी डोईवाला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया। कार से सांप को निकालने के बाद छोड़ दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed