फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब को देहरादून ला सकती है पुलिस, जंगलों में शव के कुछ टुकड़े फेंकने की बात आ रही सामने

Tue, 22 Nov 2022 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Shraddha murder Case: Delhi police may bring Aftab to dehradun for search of some dead body pieces
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस देहरादून भी आ सकती है। शव के बहुत से टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, कुछेक को उसने देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कही है।



श्रद्धा की आखिरी ट्रिप: घूमने की शौकीन थी श्रद्धा, हत्या से 14 दिन पहले आई थी ऋषिकेश, वायरल हो रहा वीडियो

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। मगर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि करीब छह महीने पहले दिल्ली में आफताब नाम के युवक ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था।

Shraddha murder Case: Delhi police may bring Aftab to dehradun for search of some dead body pieces
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो

बाद में धीरे-धीरे इन्हें ठिकाने लगा रहा था। पिछले दिनों पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए थे। पता चला कि उसने अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंका है।

Shraddha murder Case: Delhi police may bring Aftab to dehradun for search of some dead body pieces
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस कस्टडी रिमांड में उसने शव के टुकड़ों को देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कबूल की है। इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली पुलिस आफताब को देहरादून भी ला सकती है ताकि उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder Case: Delhi police may bring Aftab to dehradun for search of some dead body pieces
श्रद्धा वाकर (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी कोई सहयोग नहीं मांगा है। यदि सहयोग मांगा जाता है तो पुलिस पूरी मदद करेगी। बता दें कि हत्या से कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ ऋषिकेश में एक रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

विज्ञापन
Shraddha murder Case: Delhi police may bring Aftab to dehradun for search of some dead body pieces
श्रद्धा वाकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इसकी तस्दीक के लिए भी दिल्ली पुलिस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया था। यहां आने का कारण भी स्थानीय पुलिस को नहीं बताया गया था। दिल्ली पुलिस ने किसी और कारण से ऋषिकेश आने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed