फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to AMM on stalled HPV vaccination in PHC

Dehradun News: पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण ठप होने पर एएमएम को नोटिस

Fri, 11 Sep 2026 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Notice to AMM on stalled HPV vaccination in PHC
देहरादून। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहूंवाला में एचपीवी टीटाकरण ठप होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही प्रसव सेवाएं बंद होने पर भी नाराजगी जताई है। प्रसव सेवा 15 दिनों के भीतर दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा पीएचसी का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कई कमियां मिलीं। एचपीवी टीकाकरण कक्ष गए तो सेवाएं ठप मिलीं। इस पर वह पीएचसी प्रभारी पर भड़क गए। उधर प्रसव सेवाएं भी बंद थी। सीएमओ डॉ. शर्मा ने सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की भी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन फील्ड में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। सीएमओ ने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने संबंधित एएनएम के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed