फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MBBS interns' strike ends; PG doctors stand firm on demands

Dehradun News: एबीबीएस इंटर्न की हड़ताल खत्म, पीजी डॉक्टर मांगों पर अड़े

Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
MBBS interns' strike ends; PG doctors stand firm on demands
देहरादून। एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के बाद उन्होंने तो अपनी हड़ताल खत्म कर दी लेकिन पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अभी भी अपनी मांगों के लिए अड़े हुए हैं। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर इमरजेंसी सेवाओं से खुद को अलग करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से एमबीबीएस इंटर्न के साथ पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अपने वेतन को अन्य राज्यों की तर्ज पर बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पीजी डॉक्टरों की मांग है कि उनका वेतन 64 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.10 लाख रुपये किया जाए। जबकि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अपना वेतन 84 हजार रुपये से 1.40 लाख करने की मांग कर रहे थे। इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने पर तो निर्णय हो गया लेकिन पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। इस पर पीजी डॉक्टर अभिजीत राठी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे धरना खत्म नहीं करेंगे। सरकार ने अगर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि आने वाले समय में इमरजेंसी सेवाएं भी नहीं देंगे। इस दौरान डॉ. आसना पंत, मोहसिन रजा, डॉ. कंचन, डॉ. आमिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed