फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, बोले- सारे सबूत मिटा दिए, मामले की सीबीआई जांच हो

Mon, 21 Nov 2022 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Nov 2022 10:56 PM IST
सार

सीबीआई जांच पर ही

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh for demands cbi investigation
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंकिता भंडारी के परिजन ऋषिकेश में धरने पर बैठ गए हैं। सोमवार शाम कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है।



Pithoragarh: रिश्ते के नाना ने दो साल के नाती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बचाने आए दादा को भी किया लहूलुहान

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे। रात आठ बजे अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरनास्थल पर पहुंचे।

Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh for demands cbi investigation
अंकिता भंडारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे। घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी। 

Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh for demands cbi investigation
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

घटना के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने के लिए उनके गांव में आए थे, उन्होंने ने भी आरोपियों को जल्द सजा दिलाने और इस केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आश्वास दिया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh for demands cbi investigation
अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

कहा कि इस मामले में जांच एजेंसियां दबाव में काम रही हैं। इससे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। अंकिता की मां सोनी देवी ने रविवार रात को प्रशासन की ओर से शकुंतला देवी को धरनास्थल से बेरहमी से उठाने की घटना से वह आहत हैं।  

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh for demands cbi investigation
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है। समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन कर रहे हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि मंगलवार को दिनभर वह धरनास्थल पर आंदोलनकारियों के साथ धरना देेंगे। वहीं अंकिता भंडारी के माता पिता के देर रात ऋषिकेश स्थित धरना स्थल पर पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मुस्तैद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed