फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा की आखिरी ट्रिप: घूमने की शौकीन थी श्रद्धा, हत्या से 14 दिन पहले आई थी ऋषिकेश, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 15 Nov 2022 09:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 09:28 AM IST
विज्ञापन
Shraddha murder case: Shraddha had come to Rishikesh 14 days before murder Instagram reels viral
श्रद्धा वाकर (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली में छह महीने पहले लिव इन पार्टनर की बेरहमी का शिकार हुई श्रद्धा वाकर हत्या से 14 दिन पहले घूमने ऋषिकेश आई थी। उसने यहां एक इंस्टा रील बनाकर अपलोड किया था। घूमने की शौकीन मुंबई की श्रद्धा की यह आखिरी ट्रिप साबित होगी, यह किसी को नहीं पता था। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब ने जो खुलासा किया, उससे लोग दंग रह गए। देखते ही देखते श्रद्धा हत्याकांड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस बारे में सर्च करना शुरू किया तो इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की आखिरी रील दिखी।

Shraddha murder case: Shraddha had come to Rishikesh 14 days before murder Instagram reels viral
श्रद्धा वाकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यह ऋषिकेश में बनाई गई थी और चार मई को इसे अपलोड किया गया था। इसमें श्रद्धा गंगा किनारे बैठी दिखाई दे रही है। रील के साथ श्रद्धा ने जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है वह घूमने की बेहद शौकीन थी। कैप्शन में लिखा है ‘मैंने रील बनाने की कोशिश की।

Shraddha murder case: Shraddha had come to Rishikesh 14 days before murder Instagram reels viral
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : अमर उजाला

1500 किमी यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को सूर्यास्त के साथ खत्म करने का फैसला किया। मैं वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर गई। किसे पता था कि मैं गंगा तट पर ऐेसे बैठकर यहां की सुंदरता निहारते हुए समय व्यतीत करूंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder case: Shraddha had come to Rishikesh 14 days before murder Instagram reels viral
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आरोपी आफताब ने बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था।

विज्ञापन
Shraddha murder case: Shraddha had come to Rishikesh 14 days before murder Instagram reels viral
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब ने कत्ल के बाद रणनीति के तहत वारदात को छिपाने की कोशिश की, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहा। परिजन अगर श्रद्धा की खोजबीन न करते तो वह पुलिस के हत्थे न चढ़ता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed