फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: घनी आबादी के बीच चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, गुलाल बेचने की आड़ में तैयार हो रहा था 'मौत' का सामान

Tue, 21 Feb 2023 10:58 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Roorkee Illegal Fireworks factory Run in Population in the guise of selling Gulal
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रुड़की की जिस गली में पटाखा फैक्टरी चल रही थी वो केवल छह फुट चौड़ी है जबकि गली में घनी आबादी बसी हुई है। चार लोगों की जान जाने के बाद सामने आया कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। इस गली में गुलाल की बिक्री की आड़ में मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। आसपास के कुछ लोगों को ही छोड़कर फैक्टरी की जानकारी थी। बाहरी किसी व्यक्ति को भनक तक नहीं थी। सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी का किसी को पता न चले इसलिए कारोबारी सिर्फ जानकारों को ही पटाखे बेचता था।



Roorkee: ...तो इस वजह से लगी पटाखा फैक्टरी में आग, एक चिंगारी ने पलभर में लील लीं चार जिंदगियां

सोमवार सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय किसी को यह जानकारी नहीं थी कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। सभी को यही जानकारी थी कि आग रंगों, पतंग और मांझे के गोदाम में लगी है। लोग यही अनुमान लगा रहे थे कि ऐसा हो सकता है गोदाम में सिलिंडर रखे होंगे और उनमें आग लगे के साथ ही धमाके हो रहे हैं।

Roorkee Illegal Fireworks factory Run in Population in the guise of selling Gulal
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर पटाखे तैयार किए जाते हैं। इसकी कोई एनओसी फायर ब्रिगेड से नहीं ली गई थी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कारोबारी अवैध फैक्टरी से जानकारों को ही पटाखे सप्लाई करता था और वेस्ट यूपी के सहारनपुर समेत अन्य जिलों से पटाखे बनाने का कच्चा माल मंगवाता था। उधर, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

Roorkee Illegal Fireworks factory Run in Population in the guise of selling Gulal
पटाखा फैक्टरी में लगी आग के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शहर के बीचोंबीच 20 साल से अवैध फैक्टरी चल रही थी लेकिन जिम्मेदारों को खबर तक नहीं लगी। हादसा हुआ तो जिम्मेदार जागे और अब जांच कर करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में काम करने वाले अधिकर नाबालिग और गरीब परिवार के होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Illegal Fireworks factory Run in Population in the guise of selling Gulal
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी ने फैक्टरी में काम करने वालों को सख्त हिदायत दे रखी थी कि वह इस काम के बारे में किसी को नहीं बताएंगे। किसी को बताया तो उन्हें काम से बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके डर से कोई भी मुंह नहीं खोलता था।

विज्ञापन
Roorkee Illegal Fireworks factory Run in Population in the guise of selling Gulal
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि शहर के बीच में चल रहे इस अवैध कारोबार की कुछ सरकारी नुमाइंदों को जानकारी थी। अब जबकि इतना बड़ा हादसा हुआ है तो पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की जानकारी नहीं होने से पल्ला झाड़ रहे हैं। पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा और किस पर कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed