फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: पटाखा फैक्टरी में आग का 'तांडव'...भाई की मौत से मातम में बदलीं शादी की खुशियां, हर तरफ मची चीख-पुकार

Tue, 21 Feb 2023 12:21 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roorkee explosion in Fireworks factory Groom Brother Died people Crying Everywhere
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में लगी आग से एक परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सोमवार का यह काला दिन चार परिवारों पर कहर बनकर टूटा। दूल्हे के भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सोमवार को हुए हादसे ने दो नाबालिग समेत चार लोगों की जिंदगी लील ली। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दो अज्ञात शवों की शिनाख्त करने में जुटी रही लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

Roorkee: फैक्टरी में 40 मिनट तक हुए तेज धमाके...दहला पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें
 

तभी चार लोगों के जिंदा जलने की सूचना सद्दाम और नौशाद के परिजनों को मिली। उन्होंने इनके मोबाइल पर कॉल की तो बंद आए। इस पर उन्हें चिंता हुई और वह रुड़की घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर सद्दाम की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की।

पटाखा फैक्टरी में आग: धमाकों की आवाज से गूंजा रुड़की, दो नाबालिग समेत चार की मौत, दहशत में आए लोग, तस्वीरें

Roorkee explosion in Fireworks factory Groom Brother Died people Crying Everywhere
पटाखा गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : एएनआई

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सद्दाम के छोटे भाई की बुधवार को शामली के एक गांव में बरात जानी थी। सोमवार की शाम को मेहंदी की रस्म थी। बरात में आतिशबाजी के लिए वह नौशाद के साथ पटाखे खरीदने रुड़की आया था। नौशाद बरात में आतिशबाजी छोड़ने का काम करता है। उसे ही फैक्टरी की जानकारी थी।

Roorkee explosion in Fireworks factory Groom Brother Died people Crying Everywhere
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

धमाके के शोर के बाद एक के बाद एक लाशें निकाली गई तो फैक्टरी से लेकर सिविल अस्पताल तक चीख-पुकार मच गई। सोमवार सुबह हुए अग्निकांड ने किसी का बेटा, किसी का भाई तो किसी के सिर से पिता का साया छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee explosion in Fireworks factory Groom Brother Died people Crying Everywhere
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में एक के बाद चार लाशें पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। महिलाएं और बच्चियां बदहवास हालात में अस्पताल के बाहर अपनों की याद में आंसू बहा रही थी जिसे देखकर हर किसी का कलेजा पसीज गया।

विज्ञापन
Roorkee explosion in Fireworks factory Groom Brother Died people Crying Everywhere
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

ऐसा ही मंजर हादसे के बाद पटाखा फैक्टरी के बाहर भी दिखा। हर कोई फैक्टरी में लगी आग और उसमें जिंदा जले लोगों को देखकर खौफ में था। लोगों का कहना था कि इतना भयानक मंजर उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed