फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचेंगे

Wed, 09 Sep 2026 10:51 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 09 Sep 2026 10:51 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की आज हल्द्वानी में होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता शामिल होंगे। लेकिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और महामंत्री संगठन अजेय पहुंचेंगे या नहीं इसकी भी चर्चा है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हल्द्वानी में आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी,सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहरण किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचेंगे।  

विज्ञापन


सीएम धामी दोपहर 2:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सभी बैठकें हल्द्वानी में होंगी।
विज्ञापन


नैनीताल: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीएम को राहत कार्य खुद मॉनिटर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand BJP State Executive Committee meeting begins in Haldwani today Nitin Navin will attend

नितिन नवीन की क्लास में मंत्रियों-विधायकों का लगेगा नंबर

उत्तराखंड में 2027 में हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा का हल्द्वानी में होने जा रहा दो दिवसीय महामंथन सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में जिलों के पदाधिकारियों, मोर्चों और केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों की कुंडली तैयार होगी।

सूत्रों के मुताबिक इस बार टिकट का फैसला केवल जीत-हार या सर्वे से नहीं, बल्कि संगठन की जमीनी रिपोर्ट से होगा। किस विधानसभा में विधायक सक्रिय है, किसका जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद टूटा है, बूथ समितियां कितनी सक्रिय हैं, मंडल स्तर पर संगठन कितना मजबूत है और सरकार की योजनाएं जमीन तक कितनी पहुंचीं, इन सभी बिंदुओं पर जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटी से सीधा फीडबैक लिया जाएगा।

पार्टी के लिए यह समीक्षा दोहरे स्तर पर होगी। पहली मंत्री-विधायक की कुंडली कि उनकी क्षेत्र में सक्रियता, जनता से संपर्क, कार्यकर्ता के साथ तालमेल और छवि को लेकर स्वतंत्र फीडबैक। जहां सरकार के प्रति नाराजगी कम लेकिन विधायक को लेकर असंतोष होगा, वहां खतरे की घंटी मानी जाएगी। दूसरी संगठन की कुंडली कि बूथ प्रबंधन, कमजोर बूथों की पहचान, मंडल में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की स्थिति रहेगी।

यही वजह है कि यह कार्यसमिति आम पार्टी कार्यकर्ता से ज्यादा 2027 के टिकट के दावेदारों के लिए अहम मानी जा रही है। मौजूदा चेहरों में जो रिपोर्ट में मजबूत पाए जाएंगे, पार्टी उन पर फिर भरोसा जता सकती है, जबकि कमजोर रिपोर्ट वाले मंत्रियों और विधायकों की सीट पर नए चेहरे, जातीय-सामाजिक समीकरण और संगठन से आए नामों पर मंथन के संकेत हैं। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर टिकट परिवर्तन पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुमाऊं की राजधानी हल्द्वानी से शुरू हो रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा साफ संदेश दे रहा है - 2027 की जीत का रास्ता जमीनी रिपोर्ट कार्ड से ही निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed