फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police SSP transfers 53 inspectors and sub inspectors 11 SHOs replaced across urban and rural areas

दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले; शहर से देहात तक 11 थानेदार बदले

Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
सार

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने देर रात बड़े स्तर पर तबादले किए। इसमें कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के साथ ही थाना और चौकी प्रभारी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun Police SSP transfers 53 inspectors and sub inspectors 11 SHOs replaced across urban and rural areas
सएसपी प्रमेंद्र डोबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। शहर से लेकर देहात के कुल 11 थानेदार बदल दिए गए। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों के तबादले भी किए गए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से ट्रांसफर करते हुए डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है। पटेलनगर में एसएचओ अब इंस्पेक्टर नरेश राठौर होंगे। इनके अलावा इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को एसएचओ कैंट, नरेंद्र गहलावत को एसएचओ मसूरी, देवेंद्र चौहान को एसएचओ नेहरू कॉलोनी, प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह का ट्रांसफर कर रायवाला एसओ बनाया गया है। उनके स्थान पर लोकपाल परमार क्लेमेंटटाउन का प्रभार संभालेंगे। एसआई गिरीश नेगी को एसओ प्रेमनगर, शैंकी कुमार को एसओ सेलाकुई, मनोज नौटियाल को एसओ सहसपुर, अमित कुमार शर्मा को एसओ वसंत विहार बनाकर भेजा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

इनके अलावा एसआई प्रद्युम्न नेगी को चौकी प्रभारी झाझरा, रविंद्र नेगी को एसआईएस शाखा, ओमप्रकाश को एसएसआई कैंट, प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी प्रभारी, अरविंद पंवार को कुठालगेट चौकी प्रभारी, आशीष कुमार को चौकी प्रभारी बाजार पटेलनगर, प्रवीर पुंडीर को एसएसआई सहसपुर, मनमोहन नेगी को एसएसआई नेहरू कॉलोनी, संजय रावत को एसएसआई प्रेमनगर, विनोद कुमार को एसएसआई रायवाला, मुकेश थलेड़ी को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी जाखन, सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी कुल्हान, शैलेंद्र प्रसाद को थाना रानीपोखरी ट्रांसफर किया गया है। एसआई दीपक गैरोला चौकी प्रभारी हर्रावाला और कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी बनाया गया है। इनके अलावा 25 और दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed