फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee:...तो इस वजह से लगी पटाखा फैक्टरी में आग, एक चिंगारी ने पलभर में लील लीं चार जिंदगियां

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roorkee: fire broke out in Fireworks factory while showing crackers lit to customers
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में पटाखा फैक्टरी में लगी आग ने चार जिंदगियां लील ली। आग लगने के कारणों पर पुलिस की ओर से हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी है। माना जा रहा है कि आग लगने के पीछे का कारण ग्राहक को पटाखे जलाकर दिखाना है।



Roorkee: फैक्टरी में 40 मिनट तक हुए तेज धमाके...दहला पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें

सोमवार को जिस संकरी गली में आग लगी है उसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आग पटाखा बनाते हुए अचानक निकली चिंगारी से लगी है। वहीं कोई अचानक शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बता रहा है लेकिन आग लगने के पीछे के कारण को सबसे अधिक पटाखा जलाकर दिखाना माना जा रहा है।

Roorkee: पटाखा फैक्टरी में आग का 'तांडव'...भाई की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां, हर तरफ मची चीख-पुकार

आशंका जताई जा रही है कि दुकान पर पहुंचे ग्राहक ने पटाखा जलाकर दिखाने की बात कारोबारी के भतीजे से कही थी। उसने पटाखा जलाकर दिखाया तो निकली चिंगारी से आग लग गई। उधर, पुलिस पटाखा कारोबारी की हालत सही होने का इंतजार कर रही है ताकि गहनता से पूछताछ की जा सके।

Roorkee: fire broke out in Fireworks factory while showing crackers lit to customers
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि पटाखा जलाकर दिखाने के दौरान हादसा हुआ है। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, जिस गली में पटाखा फैक्टरी चल रही थी वो केवल छह फुट चौड़ी है जबकि गली में घनी आबादी बसी हुई है।

Roorkee: fire broke out in Fireworks factory while showing crackers lit to customers
पटाखा फैक्टरी में लगी आग के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में फायर ब्रिगेड को तकरीबन 100 मीटर पहले ही खड़ा करना पड़ा। यही वजह रही कि आग को बुझाने में इतना समय लगा और इतना बड़ा हादसा हो गया जबकि आग लगने के कुछ देर बाद ही दमकल पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee: fire broke out in Fireworks factory while showing crackers lit to customers
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

किसी तरह करीब सौ मीटर दूर मेन सड़क पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से लंबा पाइप लगाया गया और घटनास्थल पर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बीच गली में छोटी गाड़ी को भी आग बुझाने के लिए लगाया गया। एक गाड़ी में पानी खत्म हुआ तो दूसरी गाड़ी को लगाया गया। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Roorkee: fire broke out in Fireworks factory while showing crackers lit to customers
रुड़की की पटाखा फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जिस गली में हादसा हुआ है उसमें दो बार पहले भी अलग-अलग स्थानों पर आग लग चुकी है। उस दौरान कई लोग आग में झुलस गए थे और आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली संकरी होने के बाद भी गोदाम बने हुए हैं लेकिन आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed