अगर आपका भी खाता बैंक में है तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। ध्यान नहीं दिया तो बाद में पछताएंगे...
अगर आपने अभी तक आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है तो यह खबर आपके लिए है। आरबीआई ने बैंक खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है। इसके तहत आरबीआई ने हाल ही में केवाईसी की गाइडलाइन में बदलाव किया है। हालांकि आधार की अनिवार्यता और इसके अंतिम तिथि का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही होगा, लेकिन केवाईसी के लिए ग्राहकों को यह नियम जरूर अपनाना पड़ेगा।
देहरादून एसबीआई के बैंक अधिकारी ने बताया कि, ग्राहकों के इन्वेस्टमें को सुरक्षित करने के लिए आरबीआई कई तरह से नियम लागू करता है। काले धन और धोधाधड़ी को रोकने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। यहां अब बैंक सभी ग्राहकों को इसकी जानकारी भी दे रहा है। जो भी ग्राहक बैंक आएगा उसे इसके बार में जरूर बताया जाएगा जिससे वह अन्य ग्राहकों को बता सकें।
उन्होंने बताया कि, अभी तक केवाईसी के लिए आपको पैन कार्ड, कोई भी सरकारी दस्तावेज या फिर निवास प्रमाण पत्र देना होथा। लेकिन अब आपको आधार कार्ड के साथ ही पैन कार्ड या फॉर्म 60 देना होगा। जो भी ग्राहक केवाईसी के लिए आवेदन करेंगे उन्हें यह देना जरूरी होगा।
कहा कि रिजर्व बैंक ने गाइडलाइन के अनुसार, अनिवासी खाताधारकों से आधा कार्ड नहीं मांगा जाएगा। इन लोगों को पैन नंबर के साथ दूसरे दस्तावेज जैसे टेलीफोन, पोस्टपेड मोबाइल के बिल, बिजली, पानी,ए प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, पेंशन या फेमिली पेंशन ऑर्डर आदि दस्तावेज बैंक ले सकता है।