स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक अप्रैल से अपने कुछ नियम बदल दिए हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। पहले अकाउंट बैलेंस मेंटेन ना करने पर भारी पेनल्टी देने पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अलग-अलग वर्ग को अलग-अलग तरीके की राहत मिली है।
मेट्रो और शहरी इलाकों में मौजूदा पेनल्टी 50 रुपए और नई पेनल्टी होगी 15 रुपये। छोटे शहरों में मौजूदा पेनल्टी 40 रुपए है जिसे घटाकर 12 रुपए कर दिया है। और ग्रामीण इलाकों में मौजूदा पेनल्टी है 40 रुपए जिसे बदल कर 10 रुपए किया गया है।
अगर आपका बैंक खाता महानगर में है तो आपको 3000 रुपए का एवरेज बैलेंस मेंटेन करना होगा। शहरी इलाके में भी 3000 रुपए का एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य है तो वहीं ग्रामीण इलाके के खातों के लिए 1000 रुपयों का और कस्बाई इलाकों के खातों के लिए 2000 रुपयों का एवरेज बैलेंस जरूरी है।
एसबीआई ने जानकारी दी थी कि एसबीआई के वो एसोसिएट बैंक जो एसबीआई में मर्ज हो चुके हैं और महिला बैंक की चेक बुक 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएगी। ऐसे में इन सभी बैंकों के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले नए चेकबुक के लिए अप्लाई करना अनिवार्य है।