फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी, जय श्रीराम का नारा

Tue, 28 Jan 2025 07:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand: पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया। पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे।

विज्ञापन
PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand Huge Crowd in stadium Photos
उत्तराखंड नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने पीएम का सिल्क्यारा पर लिखी किताब, शाल और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया। 



पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया। पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे। वहीं, जय श्री राम के नारे भी लगे।

 

PM Modi In Uttarakhand Live: 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, शिव तांडव और लेजर शो ने भरा जोश

PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand Huge Crowd in stadium Photos
पीएम नरेंद्र मोदी पंहुंचे स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शिव तांडव नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उससे पहले मैं हिमालय हूं की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हिमालय के वर्णन के बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत पर लाइटिंग से शिव तांडव स्त्रोत हुआ।

PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand Huge Crowd in stadium Photos
उत्तराखंड नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी एथलीट्स जसपाल राणा, मनीष रावत, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 11 खिलाड़ियों से मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand Huge Crowd in stadium Photos
उत्तराखंड नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा रहा है। वहीं, लेटर लाइट शो ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दिया। 

विज्ञापन
PM Modi Inaugurates 38th National Games Uttarakhand Huge Crowd in stadium Photos
शिव तांडव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed