Uttarakhand National Games Live: पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, जुबिन के गीतों ने बिखेरा जादू
{"_id":"679898cc4e80fe73ec0a6605","slug":"pm-modi-uttarakhand-visit-live-will-inaugurate-38th-national-games-cm-dhami-news-in-hindi-2025-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand National Games Live: पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, जुबिन के गीतों ने बिखेरा जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 28 Jan 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:49 PM IST
खास बातें
38th National Games Uttarakhand Live Updates News in hindi: 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:48 PM, 28-Jan-2025
स्टेडियम की पब्लिक ग्राउंड में घुसी, जुबिन ने शो रोका
जुबिन नौटियाल के मंच पर पहुंची पब्लिक। भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाया। जुबिन ने अनुरोध किया की आपका प्यार समझता हूं, मैं डेढ़ घंटे साथ हूं। लेकिन स्टेडियम की पब्लिक ग्राउंड में घुसी, सैकड़ों लोग मंच के आगे जमा हो गए। इसके बाद जुबिने ने शो रोक दिया। उन्होंने कहा कि सब अपनी जगह जाएं, व्यवस्था बनाएं तो फिर गाएंगे। बड़ा दिन है उत्तराखंड के लिए सब अच्छी यादें लेकर जाएं।
08:32 PM, 28-Jan-2025
जुबिन नौटियाल के गीतों ने बिखेरा सुरों का जादू
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया और वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद अब गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
08:03 PM, 28-Jan-2025
2025 शंखों का हुआ नाद, नेशनल गेम्स का शुभारंभ
नेशनल गेम्स
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने युवाओं से स्टेडियम में फ्लेश लाइट जलवाई और नेशनल गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की।
07:57 PM, 28-Jan-2025
फिट इंडिया बनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐसी चुनौती की बात करना चाहता हूं, हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग, युवा प्रभावित हो रहे। इससे डायबिटिक, हार्ट के रोग बढ़ रहे। फिट इंडिया मूवेंट से देश जागरूक हो रहा है। नेशनल गेम भी फिट और बैलेंस लाइफ सीखते हैं। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद सभी युवाओं से फिट इंडिया का आह्वान किया।
07:56 PM, 28-Jan-2025
पीएम मोदी ने किया शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी। उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता। लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं।
07:54 PM, 28-Jan-2025
यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया- पीएम
कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 28-Jan-2025
ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है। उत्तराखंड में जो आयोजन हो रहा है, उससे सिर्फ खिलाड़ियों को ही फायदा नहीं होता, उससे दूसरे सेक्टर भी ग्रो करते हैं। यहां बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दिल से निकला कि ये उत्तराखंड का दशक है। देखिए हो भी रहा है।
07:50 PM, 28-Jan-2025
हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
07:50 PM, 28-Jan-2025
तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली स्पॉट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है।
07:43 PM, 28-Jan-2025
पीएम मोदी बोले- देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बदीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है। खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स समान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।