देहरादून: गोवर्धन पूजा पर सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार जताया। उन्होंने गौ माता की पूजा कर प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विस्तार
देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा की। गाय को तिलक लगाया और फूलों की माला पहनाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ये भी पढ़ें..देहरादून क्राइम: राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गायों का संरक्षण और संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के महत्व का एहसास कराते हैं।