उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी में सावणी गांव में देर रात भीषण आग्निकांड हो गया। यहां अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक-एक कर कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर लकड़ी के बने थे इसलिए आग और फैल गई। इस दौरान गांव में पानी ना होने के कारण आग पर काबू पानी में काफी दिक्कत हुई। जिस वजह से नौ घर जलकर राख हो गए। वहीं, हादसे में एक महिला की जान भी चली गई।
उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड: सावणी गांव में मचाया तांडव, बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, महिला की मौत, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:06 AM IST
सार
Uttarkashi Fire News: सावणी गांव में घर लकड़ी के बने हुए हैं। यहां देर रात अचानक जब आग लगी तो देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक महिला की जान भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन