Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Games Opening: सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट किया मसूरी का ये खास अंगवस्त्र, देशभर में हो रही डिमांड

Tue, 28 Jan 2025 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

PM Modi Dehradun Visit: 30 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने इसका लोकार्पण किया और उसके बाद से यह लोगों की नजर में आया।  

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit CM Dhami presented special angavastra of Mussoorie to PM Modi
मसूरी का अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्म कमल पहाड़ी टोपी के बाद एक बार फिर मसूरी का देवदार अंग वस्त्र चर्चाओं में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवदार अंग वस्त्र उन्हें भेंट किया। 



मसूरी के बालाहिसार बड़ा मोड़ स्थित सोहम हिमालयन सेंटर ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक को प्रदर्शित करने के लिए देवदार अंग वस्त्र तैयार किया है। इसकी देश भर से मांग आ रही है।

इसको लेकर सोहम हिमालयन सेंटर के संचालक समीर शुक्ला ने बताया कि हर प्रदेश की पहचान उसकी वस्तुओं से होती है। उसमें वो चीजें जो सम्मान के लिए देते है, उससे प्रदेश की पहचान बने। पहले हमने ब्रह्म कमल पहाड़ी टोपी बनाई जो विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है।

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के आगाज संग पीएम मोदी ने किया फिट इंडिया का आह्वान, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Trending Videos
PM Modi Dehradun Visit CM Dhami presented special angavastra of Mussoorie to PM Modi
मसूरी का अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

अभी कुछ समय से सम्मान वस्त्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। कोई भी हमारे प्रदेश में आ रहा है, अतिथियेां को सम्मानित करे या कोई उत्सव हो रहा है, उसमें ऐसी वस्तु होनी चाहिए जो हमारी पहचान कराए। जिसमें उत्तराखंड हिमालय झलकता हो। इसलिए इसमें देवदार को लिया गया है।

PM Modi Dehradun Visit CM Dhami presented special angavastra of Mussoorie to PM Modi
मसूरी का अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

देवदार उत्तराखंड की सबसे अधिक प्रचलित वनस्पति है। उससे पूरा उत्तराखंड भरा है। पौराणिक ग्रंथों में भी इसका जिक्र किया गया है। देवदार की अपनी महिमा है। उसको थीम बनाकर अंग वस्त्र की रचना की। जिसका किनारा एपण आर्ट की थीम पर है। बीच में देवदार वृक्ष है व गोटियों के रूप में उसकी छित्तियां होती है। इससे पटका या अंगवस्त्र बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit CM Dhami presented special angavastra of Mussoorie to PM Modi
मसूरी का अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

30 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने इसका लोकार्पण किया और उसके बाद से यह लोगों की नजर में आया।  कई उत्सवों में इसकी मांग आई है। प्रयाग राज में हो रहे कुंभ में कई महामंडलेश्वरों ने इस अंगवस्त्र को लिया है ताकि उनके पास आने वाले अतिथियों को इससे सम्मानित किया जा सके।

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit CM Dhami presented special angavastra of Mussoorie to PM Modi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी को समीर शुक्ला और डॉक्टर कविता शुक्ला ने ही तैयार किया था। 2022 में गणतंत्र दिवस पर ब्रह्म कमल टोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहनी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed