फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Inaugurates Uttarakhand 38th National Games called for Fit India important points of speech

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के आगाज संग पीएम मोदी ने किया फिट इंडिया का आह्वान, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Tue, 28 Jan 2025 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

PM Modi Inaugurates Uttarakhand 38th National Games: पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐसी चुनौती की बात करना चाहता हूं, हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग, युवा प्रभावित हो रहे।

विज्ञापन
PM Modi Inaugurates Uttarakhand 38th National Games called for Fit India important points of speech
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शकों से उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है और इसमें स्पोर्ट्स इकॉनामी बड़ा हिस्सा बनेगी। उन्होंने कहा कि खेलों से देश की साख बढ़ती है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुए 10 हजार से अधिक खिलाडि़यों के बीच फिटनेस का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि आज हर आयु वर्ग में तेजी से बढ़ता मोटापा चुनौतीपूर्ण है और इससे मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने टहलने से लेकर वर्कआउट करने और संतुलित आहार लेने पर जोर दिया और उपयोग में लाए जा रहे खाद्य तेल में कम से कम 10 प्रतिशत कटौती करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। जब भारत में ओलंपिक होगा तो भारत के खेलों को नए आसमान पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता का भी जिक्र किया और इसे खेल भावना की तरह बताया। उन्होंने कहा कि वह कभी-कभी इसे सेक्युलर सिविल कोड भी कहते हैं। उन्होंने जहां नेशनल गेम्स को ग्रीन गेम्स की मिसाल दी तो वहीं युवा खिलाड़ियों से उत्तराखंड के प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग की अपील भी की। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग उद्घाटन हुआ। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन के साथ पांडवाज बैंड ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन


PHOTOS: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी, जय श्रीराम का नारा
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की बैंड टीम के नेतृत्व में 36 राज्य व एक केंद्रशासित प्रदेश के खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स की थीम पर रखा गया है। हम खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में भी सफल होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज देवभूमि के लिए ऐसा पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आह्वान को साक्षात होते हुए देख रहे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी संबोधित किया। पीएम ने उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों से मुलाकात भी की। इस दौरान मंच पर केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष क्रिस जेनकिंस समेत कई अन्य अतिथि उपस्थित थे।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने  युवाओं से फिट इंडिया मूवमेंट का आह्वान किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी है। शीतकाल में यहां जरूर आएं।
  • उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।
  • देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है।
  • उत्तराखंड में जो आयोजन हो रहा है, उससे सिर्फ खिलाड़ियों को ही फायदा नहीं होता, उससे दूसरे सेक्टर भी ग्रो करते हैं। 
  • मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।

28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2025 तक होगा आयोजन

- 35 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें से 33 मेडल टेली गेम और दो डेमो गेम शामिल हैं।
- योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम किया गया शामिल।
- पूरे देश से दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।
- प्रदेश के आठ जिलों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं।
- राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम, पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप।
- राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर और मशाल को तेजस्विनी नाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed