फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: बादल फटने से जलमग्न हुआ पूरा शहर, सड़कों पर सैलाब देख दहशत में आए लोग, तस्वीरें...

Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
photos of cloudburst after heavy rain in haridwar
haridwar
हरिद्वार में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मौसम व‌ैज्ञान‌िकों की मानें तो प‌िछले सात सालों में पहली बार इतनी बारिश हुई है। वहीं वे इसे बादल फटने से जोड़ रहे हैं। इसे चलते शहर में चारों और पानी ने तबाही मचाई। तस्वीरों में देखें...

          
 
photos of cloudburst after heavy rain in haridwar
haridwar
बृहस्पतिवार की सुबह हुई आसमान से बारिश के रूप में ऐसी आफत बरसी की शहर से देहात तक लोगों का जीवन पटरी से उतर गया। शहर में जगह-जगह लोगों के घरों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें बह गई। पहाड़ से बहकर आई सिल्ट बाजार की सड़कों पर फैल गई। शहर में जलभराव से दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतरी रही और लोग जाम में फंसे रहे।  

 
photos of cloudburst after heavy rain in haridwar
haridwar
सिडकुल, बहादराबाद, श्यामपुर और पथरी क्षेत्र के गांव में भी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचा। सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई थी। करीब तीन घंटे तक हल्की बारिश ही होती रही, लेकिन आठ बजे से मूसलाधार बारिश होने लगी। थोड़ी देर में ही पूरा शहर लबालब हो गया। शहर के भगत सिंह चौक पर पांच से छह फीट तक पानी भर गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
photos of cloudburst after heavy rain in haridwar
haridwar
कनखल के कृष्णानगर, लाटोवाली, ज्वालापुर के पीठ बाजार, कटहरा बाजार पावधोई, विष्णुलोक कालोनी, के साथ ही बहादराबाद सिडकुल से सटे जमालपुर खुर्द, रावली महदूद आदि गांव में बनी नई कालोनियों में भी जलमग्न हो गई। कृष्णानगर में छोटी नहर के ओवर फलो होने से सौ से ज्यादा घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। लोगों के डबल बेड, कुर्सी, मेज, और अन्य सामान पानी में तैर रहा था। 

 
विज्ञापन
photos of cloudburst after heavy rain in haridwar
haridwar
खाने पीने का सामान खराब हो गया। कपड़े और अन्य सामान भी नहीं बच पाया। पूरे शहर की सीवर लाइन चौक होने से सीवर का गंदा पानी भी घरों में भर गया। शहर का ऐसा कोई चौक नहीं था, जहां तीन से चार फीट तक पानी नहीं था। विकास कॉलोनी निवासी कांग्रेसी नेता सोम त्यागी के गैराज पर आकाशीय बिजली गिरने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed