फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: भारी बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, तस्वीरों में देखें विकराल रूप

Sun, 31 Jul 2022 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Jul 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2022 Mussoorie News: Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see Horrible visuals
उफान पर आया कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भारी बारिश के बाद पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में आ गया। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कैंपटी फॉल का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि उसे देखते ही लोग घबरा गए। व्यापारियों ने जैसे ही फॉल का विकराल रूप से देखा तो सुरक्षा की दृष्टि से दुकानें बंद कर दी। वहीं फॉल में अचानक पानी बढ़ने से झील में मलबा भर गया। उधर, भारी बारिश से भट्टा फॉल भी पूरे उफान पर रहा। 

 Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, हरिद्वार में खतरे के निशान पर बह रही गंगा

कैंपटी क्षेत्र की उंची पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंपटी फॉल में मौजूद करीब पचास से अधिक पर्यटकों को पानी बढ़ने की सूचना दी और वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़ में उफान पर आया नाला, पुलिस ने धाम आने-जाने से रोके 1700 तीर्थयात्री

Monsoon 2022 Mussoorie News: Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see Horrible visuals
उफान पर आया कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

कैंपटी फॉल के व्यापारी सुमन नौटियाल ने बताया कि इस सीजन में पहली बार कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पानी बढ़ने से पहले पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद पानी फिर कम हो गया था।

Monsoon 2022 Mussoorie News: Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see Horrible visuals
उफान पर आया कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

पानी कम होने के बाद फिर से पर्यटक कैंपटी फॉल की झील में मस्ती करने पहुंच गए। वहीं थानाध्यक्ष कैंपटी शांति प्रसाद चमोली ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए कैंपटी फॉल में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, पर्यटकों को भी एहतियात के साथ नहाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon 2022 Mussoorie News: Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see Horrible visuals
उफान पर आया कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के चलते भट्टा फाल में बाढ़ सी स्थिति नजर आई। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के बरसाती नाले बंद होने से पानी मोहल्ले के बीच जाने वाले रास्ते में बहने लगा। सड़कें भी तालाब बन गई।

विज्ञापन
Monsoon 2022 Mussoorie News: Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see Horrible visuals
भट्टा फॉल - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed