फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: गंगा पूजन कर बोले अखिलेश यादव, बंगाल में फिर आ रहीं ममता दीदी, भाजपा को लेकर कही ये बात

Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Maha kumbh 2021: Former UP CM Akhilesh yadav Told Mamta banarji Will win bangal Election
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी दोबारा आ रही हैं। भाजपा दुष्प्रचार कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जनता समझदार है और ममता दीदी को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं।



यह भी पढ़ें... हरिद्वार महाकुंभ 2021 : स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने पहुंचे अखिलेश यादव, किया गंगा पूजन, तस्वीरें देखें...

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह धरती पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। मैं उनका ही पुत्र हूं। इसलिए उनके दिखाए रास्ते पर ही चलूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है। 2022 के चुनावों से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में समानता नहीं आएगी, तब तक राजनीतिक समानता की बात बेमानी है।

यह भी पढ़ें... हरिद्वार: स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने पहुंचे अखिलेश यादव, अविमुक्तानंद सरस्वती से भी की मुलाकात

अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और बेरोजगारी पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा खामोश है। सवाल पूछने वालों को देशद्रोही कहती है। कृषि कानून लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएगा। मध्यम वर्ग के सामने महंगाई का संकट खड़ा हो गया है।

Maha kumbh 2021: Former UP CM Akhilesh yadav Told Mamta banarji Will win bangal Election
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अखिलेश यादव ने वर्ष 2015 में वाराणसी (बनारस) में हुए लाठीचार्ज की घटना पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से माफी मांगकर उनका और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि 2022 में पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कितनी सीटों से पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला संगठन तय करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी में सपा किसी भी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

Maha kumbh 2021: Former UP CM Akhilesh yadav Told Mamta banarji Will win bangal Election
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को नीलधारा स्थित शंकराचार्य छावनी पहुंचे। वहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और कनखल स्थित ज्योतिष मठ पहुंचकर शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वृंदावन में जगद्गुुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के किसान आंदोलन पर विचार सुने और उससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha kumbh 2021: Former UP CM Akhilesh yadav Told Mamta banarji Will win bangal Election
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

तब से जगद्गुरु और उनके शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने का मन बनाया। महाकुंभ के अवसर पर दोनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उन्होंने वाराणसी में 2015 में गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए क्षमा मांगी। उस वक्त लाठीचार्ज में कई बाल बटुक समेत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी घायल हो गए थे। अखिलेश ने कहा कि स्वामी को भरोसा दिलाया कि भविष्य में 2015 जैसी घटना नहीं होगी। 

विज्ञापन
Maha kumbh 2021: Former UP CM Akhilesh yadav Told Mamta banarji Will win bangal Election
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टाफ प्रचारक हैं। उनको प्रचार की ज्यादा चिंता है। यूपी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड, दवा और जांच सुविधाएं नहीं हैं। जांच हो रही है तो उनके नतीजों पर संशय बना है। लोगों की जान जा रही है। सरकार को जो तैयारियां करनी चाहिए थी वो नहीं हैं। जिससे आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed