फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Kumari Selja held meeting and urged Congress workers to raise a strong voice against BJP

देहरादून: कुमारी सैलजा ने की बैठक, कहा-भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 08 Sep 2026 01:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 08 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

बैठक में कुमारी सैलजा ने सभी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संगठनों की शीघ्र कार्यकारिणी का गठन करें तथा प्रदेशभर में व्यापक दौरा कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच सक्रिय रूप से जाएं।

विज्ञापन
Dehradun Kumari Selja held meeting and urged Congress workers to raise a strong voice against BJP
कुमारी सैलजा और गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनके द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। दलितों के साथ हो रहे कथित अन्याय, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, बढ़ती बेरोजगारी तथा युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। संगठन के सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में सक्रिय दिखाई दें और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, विभाग एवं प्रकोष्ठों की बैठक के पश्चात कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं सचिवों की बैठक को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने की आवश्यकता है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं और गरीब वर्ग परेशान हैं। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही जिलों, महानगरों एवं विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर भेजे जा रहे हैं। सभी प्रभारी अपने-अपने निर्धारित जनपद, महानगर एवं विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें और संगठन को एकजुट करते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव केवल नेताओं के प्रयास से नहीं, बल्कि एकजुट और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता जाता है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करना होगा।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और गलत फैसलों का तथ्यात्मक ढंग से विरोध करते हुए जनता की आवाज बनें। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और विधानसभा स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करें तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed