हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में आज रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीर्थनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की और गंगा पूजन में भी भाग लिया। हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट करने के लिए पहुंचे। मठ पहुंचकर अखिलेश सीधे स्वामी स्वरूपानंद के कक्ष में गए। इससे पहले उन्होंने अविमुक्तानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन भी किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिलहाल ऋषिकेश में ठहरे हैं। वह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नीलधारा शंकराचार्य छावनी पहुंचे। वहां जगद्गुरु के शिष्य अविमुक्तानंद सरस्वती से मुलाकात की और नीलधारा पर ही स्नान किया। इसके बाद अखिलेश यादव जगद्गुरु स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने कनखल स्थित उनके मठ पहुंचे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला ऋषिकेश होते हुए बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिंगटाली के समीप बने ताज होटल में पहुंचा। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
हरिद्वार महाकुंभ 2021 : स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने पहुंचे अखिलेश यादव, किया गंगा पूजन, तस्वीरें देखें...
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:45 PM IST
सार
हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में अखिलेश यादव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन