फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: शाही स्नान से पहले हरिद्वार पहुंचे सात लाख श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें हरकी पैड़ी की आलौकिक छटा...

Sun, 11 Apr 2021 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Seven lakh devotees reach Haridwar for Shashi Snan See Har ki pauri Beautiful Photos
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

कुंभ के शाही स्नान के लिए रविवार शाम तक कुंभनगरी में सात लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इससे सभी होटल भी फुल हो चुके हैं। रविवार की शाम अचानक से तेजी के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात नौ बजे तक शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच चुके थे।



शहर के अधिकांश होटल श्रद्धालुओं से पैक हो गए थे। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि सात लाख के आसपास श्रद्धालु कुंभनगरी में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लगभग तीस हजार वाहन भी विभिन्न पार्किंगों में पार्क किए गए हैं। 

महाकुंभ 2021: सोमवती अमावस्या पर सोमवार को दूसरा शाही स्नान, हरकी पैड़ी में सिर्फ संत लगाएंगे डुबकी

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सोमवती अमावस्या के शाही स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। शाही स्नान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अपर मेलाधिकारी ने सभी सेक्टरों के पार्किंग में पेयजल, लाइटिंग, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर निगरानी करने के निर्देश दिए।

सेक्टरों में स्थित अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा के प्रबंध 24 घंटे बनाए रखने और शिफ्टवार डाक्टर और अन्य स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सुरेंद्र सिंह तोमर, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम आदि मौजूद रहे। 

Mahakumbh 2021: Seven lakh devotees reach Haridwar for Shashi Snan See Har ki pauri Beautiful Photos
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

शाही स्नान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एनएसजी और एटीएस से लेकर अर्द्ध सैनिक बलों के जवान मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ड्यूटी जारी हो गई है। मेला क्षेत्र में फोर्स ने देर रात से मोर्चा संभाल लिया। 

Mahakumbh 2021: Seven lakh devotees reach Haridwar for Shashi Snan See Har ki pauri Beautiful Photos
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

आईजी मेला संजय गुंज्याल के मुताबिक शाही स्नान के लिए एसपी 11, एएसपी 01, एडिशनल एसपी 22, एडिशन एसपी संचार 02, डिप्टी एसपी 37, डिप्टी एसपी संचार 03, सीएफओ अग्निशमन 01, जेडओ अभिसूचना 02, डिप्टी एसपी प्रशिक्षु 19 की तैनाती की गई है। नागरिक पुलिस के इंस्पेक्टर 124, उपनिरीक्षक 342, महिला उपनिरीक्षक 76, हेड कांस्टेबल 182, आरक्षी 2463 और महिला आरक्षी 504 की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Seven lakh devotees reach Haridwar for Shashi Snan See Har ki pauri Beautiful Photos
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

यातायात पुलिस से एसआई तीन, हेड कांस्टेबल 25 और आरक्षी 124 तैनात किए हैं। अर्धसैनिक बलों में सीपीएमएफ की 30 कंपनी, यूपी पीएसी की 10 कंपनी, उत्तराखंड पीएसी की 15 कंपनी के जवान लगाए गए हैं। संचार में 169, एलआईयू के विशेष शाखा 218 कर्मचारी स्नान की ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Seven lakh devotees reach Haridwar for Shashi Snan See Har ki pauri Beautiful Photos
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड होमगाड के 2500, राजस्थान होमेगार्ड के 2000, पीआरडी के 1889, घुड़सवार दस्ता नौ टीम, जल पुलिस की सात टीम, आपदा राहत दल 9 टीम, एसडीआरएफ की दो टीम, एनडीआरएफ की दो टीम, एटीएस की दो टीम, एनएसजी की एक टीम, बम निरोधक दस्ता की 12 टीम मय 12 डॉग, अग्निशमन शाखा की 41 टीमें लगाई हैं। स्पोर्ट्स कोटे से भी 94 कर्मचारियों की कुंभ ड्यूटी लगाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed