महापंचायत को लेकर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बैकपुट पर आने का सवाल सभी के दिलों में घर कर रहा है। शेरपुर खादर में प्रशासन के विरोध के चलते कुंवर प्रणव सिंह ने उत्तराखंड में जाकर महापंचायत करने का दावा किया।
कईयों के चौंका गया चैंपियन का ये रुख
2 of 7
प्रणव सिंह चैंपियन के रुख से समर्थक हैरान
- फोटो : अमरउजाला
इसके बाद समर्थकों के साथ वो उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आगे भी बढ़े, लेकिन चंद कदमों के बाद ही उनके पैर लड़खड़ा गए। अचानक उन्होंने महापंचायत स्थगित करने का फैसला ले लिया। चैंपियन का यह रुख उनके समर्थकों और अन्य लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
कईयों के चौंका गया चैंपियन का ये रुख
3 of 7
प्रणव सिंह चैंपियन के रुख से समर्थक हैरान
- फोटो : अमरउजाला
महापंचायत को लेकर कुंवर प्रणव चैंपियन और उनके समर्थक पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे। वहीं उत्तराखंड सरकार और शासन प्रशासन ने महापंचायत को लेकर अपने अधीनस्थों को साफ तौर कह दिया था कि किसी भी हाल में प्रदेश का माहौल नहीं खराब होने दिया जाएगा।
कईयों के चौंका गया चैंपियन का ये रुख
4 of 7
प्रणव सिंह चैंपियन के रुख से समर्थक हैरान
- फोटो : अमरउजाला
इसके चलते उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने महापंचायत को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। लक्सर क्षेत्र के साथ ही खानपुर बार्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
कईयों के चौंका गया चैंपियन का ये रुख
5 of 7
प्रणव सिंह चैंपियन के रुख से समर्थक हैरान
- फोटो : अमरउजाला
यही कारण है कि मौके की नजाकत को समझते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन ने लक्सर और खानपुर क्षेत्र में महापंचायत न करते हुए पुरकाजी के शेरपुर खादर में महापंचायत करने का फैसला लिया। लेकिन शेरपुर खादर में भी यूपी प्रशासन की सख्ती के चलते कुंवर प्रणव सिंह महापंचायत नहीं कर सके।