{"_id":"5a36c9d14f1c1baf678c2300","slug":"himachal-pradesh-shirgul-devta-remove-water-problem-to-miracle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देवता ने अपने चमत्कार से गांव में दूर की थी पानी की कमी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस देवता ने अपने चमत्कार से गांव में दूर की थी पानी की कमी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा
Sun, 24 Dec 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Shirgul Devta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस देवता ने अपने चमत्कार से पूरे गांव ही नहीं बल्कि कई जगहों पर पानी की किल्लत को दूर किया था। देखिए अद्भुत नजारा...
2 of 6
Shirgul Devta
जौनसार बावर के लोगों के ईष्ट देव शिलगुर महाराज की जन्मस्थली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चूड़धार में स्थित है। चूड़धार पर्वत समुद्र तल से 11965 फीट(3647 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्वत सिरमौर जिले और बाह्य हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। जौनसार बावर के साथ ही चूड़धार स्थित शिलगुर देवता हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ,चौपाल ,शिमला, सोलन के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है।
3 of 6
Shirgul Devta
चूड़धार तक पहुंचने के लिए जहां उत्तराखंड के लोगों को नौराधार होते हुए 14 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। वहीं हिमाचल के लोग सराहन चौपाल होते हुए चूड़धार की यात्रा तय करते हैं। यहां से यह दूरी महज छह किमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shirgul Devta
मान्यता है कि चूड़धार में पहले पानी की कमी रहती थी। लेकिन शिलगुर देवता ने यहां पानी की कमी को दूर किया। जौनसार बावर के कई लोग यहां पर धार्मिक अनुष्ठान भी कराते हैं। सर्दियों में यह चोटी पूरी तरह बर्फ से ढकी रहती है। आदि शंकराचार्य ने हिमाचल प्रवास के दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना की थी।
विज्ञापन
5 of 6
Shirgul Devta
हर साल गर्मियों के दिनों में चूड़धार की यात्रा शुरू हो जाती है। यह चोटी ट्रैकिंग के लिए भी बेहद ही उपयुक्त है। परंतु यह चोटी दुर्गम तथा कम प्रचलित होने के कारण बाहरी पर्वतारोहियों के बीच में उतनी महत्वपूर्ण जगह नहीं बना पाई है। धीरे-धीरे बदलाव आना शुरू हो गया है क्योंकि यहां ट्रैकिंग की अपार संभावनाएं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।