{"_id":"6a8fdfd22e72e9278009d171","slug":"ankita-bhandari-murder-case-congress-marches-to-cm-residence-women-carry-posters-and-rakhis-dehradun-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग: हाथों में राखी, बैनर लेकर निकली कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग: हाथों में राखी, बैनर लेकर निकली कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
Thu, 27 Aug 2026 01:24 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 PM IST
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने और वीआईपी प्रकरण की सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने न्याय मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथीबड़कला से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने पहुंचे।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस महिला कार्यकार्तओँ ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।। हाथों में बैनर-पोस्टर और राखी लिए महिलाएं न्याय मार्च में शामिल हुईं। मामले में न्याय, सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने और वीआईपी प्रकरण की सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने हाथीबड़कला से न्याय मार्च निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने पहुंचे। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए महिलाओं ने भी मार्च में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया, जिसके बाद महिलाएं यही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन