फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Fraud in Dehradun 3.20r Crore Accused Posed as Company MD on WhatsApp Arrested from Kolkata

देहरादून क्राइम: कंपनी का एमडी बताकर व्हाट्सप्प के जरिये 3.20 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 10:57 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

एक मैसेज से शुरू हुआ भरोसा कंपनी के लिए करोड़ों रुपये के नुकसान में बदल गया।
प्रोजेक्ट भुगतान के नाम पर जालसाजों ने कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

विज्ञापन
Cyber Fraud in Dehradun 3.20r Crore Accused Posed as Company MD on WhatsApp Arrested from Kolkata
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंपनी के उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर व्हाट्सप्प के जरिए करीब 3.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ की साइबर टीम ने एक आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चन्द्र कांत मिश्रा निवासी ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद हुआ है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मामले की जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने कंपनी के जनरल मैनेजर से व्हाट्सप्प के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को कंपनी का उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर बताते हुए प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट और अन्य जरूरी भुगतानों के नाम पर जनरल मैनेजर को विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। इसी क्रम में श्याम ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में भी रकम भेजी गई। इस तरह करीब 3.20 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन


सहयोगियों के बारे में पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ  के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने साइबर टीम को तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पहुंची और आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आरोपी के लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं से संबंधित एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। मोबाइल फोन और लैपटॉप का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी से ठगी में उसकी भूमिका, रकम के लेन-देन और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

ये भी पढे़ं...बदरीनाथ हाईवे:  हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, 20 मीटर सड़क ध्वस्त, यातायात ठप, हेमकुंड यात्रा भी रोकी गई

एसटीएफ के अनुसार, इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed