{"_id":"6a8fc638c420ce708a075095","slug":"leopard-trapped-in-a-chicken-coop-in-masaun-talla-pauri-garhwal-uttarakhand-news-in-hindi-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी
Thu, 27 Aug 2026 10:59 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
पौड़ी गढ़वाल के ग्राम मासौं तल्ला में गुरुवार रात एक गुलदार मुर्गी बाड़े में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत में आ गए।
विज्ञापन
मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी गढ़वाल के मासौं तल्ला गांव में गुरुवार रात एक गुलदार मुर्गी बाड़े में कैद हो गया। गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार के मुर्गी बाड़े में कैद होने की सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ हाईवे: हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, 20 मीटर सड़क ध्वस्त, यातायात ठप, हेमकुंड यात्रा भी रोकी गई
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। वन कर्मियों की टीम मौके पर लगातार अभियान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम प्रयास कर रही है। गांव में गुलदार की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।