हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व से लेकर महाकुंभ मेले के अंतिम शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा तक साढ़े 91 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने तन को निर्मल किया। अनौपचारिक रूप से मेला समाप्ति के साथ ही फोर्स की वापसी भी शुरू हो गई है। जाने से पहले सभी सुरक्षाकर्मियों का आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट होगा। इसके बाद उन्हें एक क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिससे वह अपनी जांच रिपोर्ट पता कर सकेंगे।
हरिद्वार : आखिरी शाही स्नान के बाद महाकुंभ का हुआ अनौपचारिक समापन, जानिए कुंभ की 10 खास बातें
महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर संपन्न हो गया। बुधवार को मेला पुलिस ने मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से लेकर 27 अप्रैल तक हुए स्नानों पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जारी की है। इस अवधि में 91 लाख 58 हजार 733 लोगों ने कुंभ स्नान किया है।
हरिद्वार महाकुंभ 2021 : इतिहास में दर्ज हुआ कोरोना काल का महाकुंभ, हमेशा रखा जाएगा याद
मेला क्षेत्र में इस अवधि के दौरान आग लगने की 138 घटनाएं हुई हैं, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान 1500 संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की चेकिंग बम निरोधक दस्ते की टीम ने की। वहीं, जल पुलिस ने गंगा में डूबने से 18 लोगों को बचाया है। मेला पुलिस के पास रुकी अर्धसैनिक बल, यूपी पीएसी और उत्तराखंड पीएसी की सभी 55 कंपनियां भेज दी गई हैं।
2 of 6
कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
2051 में से 205 होमगार्ड को रोका गया है। वहीं, पीआरडी के जवानों को भी लौटा दिया गया है। इसके अलावा सिविल पुलिस से 22 इंस्पेक्टर, 59 पुरुष दरोगा, 10 महिला दरोगा को वापस भेजा गया है। कुंभ मेले के लिए बनाए गए स्थायी थानों में 23 हेेड मोहर्रिर को छोड़कर 56 हेड कांस्टेबल को वापस भेजा गया है।
3 of 6
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
थानों में लगे 639 कांस्टेबलों में से प्रत्येक थाने में दो-दो कांस्टेबल छोड़कर 593 को लौटा दिया गया है। बुधवार को 900 के करीब पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, होमगार्डों का कोविड टेस्ट कराकर रवानगी की गई। इसके साथ ही उन्हें एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसमें वह अपनी रिपोर्ट अपने तैनाती जनपद में जाने के बाद देख सकेंगे।
4 of 6
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के लिए जारी की हेल्पलाइन नंबरों पर एक से 27 अप्रैल तक 33,700 से अधिक कॉल आई हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर लोगों ने महाकुंभ में आने के लिए कोविड नियमों से संबधित जानकारी पूछी।
5 of 6
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
एक से 27 अप्रैल तक बॉर्डर पर दो लाख 39 हजार 668 लोगों की कोविड जांच कराई गई। इसमें से 888 संक्रमित मिले। इसके साथ ही 12,515 वाहनों को बॉर्डर से ही लौटा दिया गया।