Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suresh rathore declared unfit in medical test Narco test not conducted Ankita bhandari case dehradun haridwar

अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश

Sat, 28 Nov 2026 01:29 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 01:29 PM IST
सार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट नहीं हो पाया। इस खबर के बाहर आते ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने इसे साजिश बताया। राठौर भी पलटवार करने से पीछे नहीं हटे। दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Suresh rathore declared unfit in medical test Narco test not conducted Ankita bhandari case dehradun haridwar
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट में आखिरकार पेंच फंस गया है। नार्को से पहले होने वाले मेडिकल टेस्ट में सुरेश राठौर अनफिट पाए गए हैं। जिससे यह तय हो गया है कि उनका नार्को टेस्ट नहीं हो सकता है। इधर, उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मेडिकल रिपोर्ट को साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, सुरेश राठौर का कहना है कि हरिद्वार पहुंचकर उर्मिला सनावर का पूरा काला चिट्ठा खोलेंगे।

विज्ञापन


नार्को टेस्ट से पहले संबंधित व्यक्ति को एनेस्थीसिया दिया जाता है, इसके लिए मेडिकल टेस्ट होना जरूरी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि एनेस्थीसिया की कितनी मात्रा दी जानी है और उसका शरीर इसके लिए फिट है या नहीं। चार दिन पहले गुजरात के गांधीनगर पहुंचे सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में सुरेश अनफिट निकले और उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


 उर्मिला सनावर ने खोल मोर्चा
सुरेश राठौर अभी हरिद्वार पहुंचे भी नहीं की उर्मिला सनावर ने मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला का कहना है कि यह सब साजिश का हिस्सा है। आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने नारको टेस्ट से बचने के लिए शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का बहाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: पेट्रोल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग

दूसरी तरफ, गुजरात से लौट रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने के बाद वह उर्मिला सनावर से जुड़े कई राज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने उर्मिला के निजी जीवन और पारिवारिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed