Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, हरिद्वार में 11 स्थानों पर आपदा से निपटने के लिए हुई मॉकड्रिल

Sat, 28 Nov 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत कार्यों में देरी रोकने के लिए आज प्रशासन अपनी तैयारियों को परख रहा है। अभ्यास के दौरान पर्यटकों की सुरक्षित निकासी से लेकर झील का जलस्तर बढ़ने जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया, बचाव संसाधनों और आपसी तालमेल की क्षमता जांची जा रही है।

विज्ञापन
Mock drills in Uttarakhand emergency preparedness tested at multiple locations in mussoorie haridwar
हरिद्वार और टिहरी में मॉक ड्रिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में शनिवार को कई स्थानों पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मसूरी और हरिद्वार में हुए अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।

मसूरी में गन हिल से माल रोड तक संचालित रोपवे में एसडीआरएफ, पुलिस और विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। इस दौरान रोपवे की ट्रॉलियों की क्षमता, आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता जांची गई। अभ्यास के जरिए यह भी परखा गया कि किसी हादसे की स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तेजी और आपसी तालमेल से बचाव कार्य कर सकते हैं।

वहीं, हरिद्वार में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जिले के 11 अलग-अलग स्थानों पर मॉक अभ्यास किया गया। इसमें बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप और सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं की परिस्थितियां तैयार की गईं। इस दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों की तत्परता, उपलब्ध संसाधनों और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का आकलन किया जा रहा है।

Trending Videos
Mock drills in Uttarakhand emergency preparedness tested at multiple locations in mussoorie haridwar
हरिद्वार में 11 विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी शहीद स्थल से गन हिल जा रही पर्यटकों से भरी रोपवे ट्रॉली को हवा में लटका हुआ दिखाया गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Mock drills in Uttarakhand emergency preparedness tested at multiple locations in mussoorie haridwar
हरिद्वार में मॉकड्रिल अभ्यास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। वहीं नई टिहरी में आपदा प्रबंधन दिवस पर टिहरी जिले में 10 अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में 10 स्टैटिक एरिया बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mock drills in Uttarakhand emergency preparedness tested at multiple locations in mussoorie haridwar
रोपवे ट्रॉली हवा में लटकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरी झील का जलस्तर अचानक बढ़ने और खतरे के निशान के पार होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भी आपदा का अभ्यास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन

विज्ञापन
Mock drills in Uttarakhand emergency preparedness tested at multiple locations in mussoorie haridwar
हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, घायलों को सुरक्षित निकालने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था को परखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed