Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman dies after falling into gorge in pipalkoti police and SDRF recover body karanprayag chamoli

चमोली: पीपलकोटी में आधी रात घर से निकली महिला, अगले दिन खाई में मिला शव, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 03:46 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 03:46 PM IST
सार

पीपलकोटी में एक महिला आधी रात को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन दोपहर में बस स्टैंड के नीचे खाई की ओर उसकी चप्पल दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाश के दौरान महिला का शव रांगल डीप के पास खाई में मिला।

विज्ञापन
Woman dies after falling into gorge in pipalkoti police and SDRF recover body karanprayag chamoli
पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला महिला का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

पीपलकोटी में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। महिला की पहचान नीलम वर्मा (52) पत्नी विजेंद्र वर्मा, निवासी पीपलकोटी और मूल निवासी सुनारों वाली गली, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अचानक आधी रात को घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। दोपहर के समय उन्हें नीचे की तरफ चप्पल दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अंकिता भंडारी केस:  मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की तो पीपलकोटी बस स्टैंड से नीचे की ओर रांगल डीप के पास महिला खाई में गिरी मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed