उत्तराखंड में शनिवार को कई स्थानों पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मसूरी और हरिद्वार में हुए अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।
मसूरी में गन हिल से माल रोड तक संचालित रोपवे में एसडीआरएफ, पुलिस और विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। इस दौरान रोपवे की ट्रॉलियों की क्षमता, आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता जांची गई। अभ्यास के जरिए यह भी परखा गया कि किसी हादसे की स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तेजी और आपसी तालमेल से बचाव कार्य कर सकते हैं।
वहीं, हरिद्वार में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जिले के 11 अलग-अलग स्थानों पर मॉक अभ्यास किया गया। इसमें बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप और सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं की परिस्थितियां तैयार की गईं। इस दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों की तत्परता, उपलब्ध संसाधनों और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का आकलन किया जा रहा है।
2 of 5
हरिद्वार में 11 विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी शहीद स्थल से गन हिल जा रही पर्यटकों से भरी रोपवे ट्रॉली को हवा में लटका हुआ दिखाया गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
3 of 5
हरिद्वार में मॉकड्रिल अभ्यास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। वहीं नई टिहरी में आपदा प्रबंधन दिवस पर टिहरी जिले में 10 अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में 10 स्टैटिक एरिया बनाए गए हैं।
4 of 5
रोपवे ट्रॉली हवा में लटकी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरी झील का जलस्तर अचानक बढ़ने और खतरे के निशान के पार होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भी आपदा का अभ्यास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन
5 of 5
हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, घायलों को सुरक्षित निकालने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था को परखा जा रहा है।