फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार : आखिरी शाही स्नान के बाद महाकुंभ का हुआ अनौपचारिक समापन, जानिए कुंभ की 10 खास बातें

Wed, 28 Apr 2021 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Apr 2021 04:11 PM IST
सार

अंतिम शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़ों के 1600 संतों ने कोविड महामारी के अंत और विश्व कल्याण की कामना के साथ शाही स्नान किया।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : kumbh unofficially completion of after last royal bath, know 10 special things
महाकुंभ 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद महाकुंभ में चैत्र पूर्णिमा का अंतिम शाही स्नान प्रतीकात्मक रूप से संपन्न हुआ। इसके साथ ही कुंभ का अनौपचारिक रूप से समापन हो गया है। अंतिम शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़ों के 1600 संतों ने कोविड महामारी के अंत और विश्व कल्याण की कामना के साथ शाही स्नान किया। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड कर्फ्यू और महामारी के डर का असर शाही स्नान पर भी साफ देखने को मिला। शाम तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इसमें अधिकांश स्थानीय श्रद्धालु ही शामिल रहे। वहीं, शाही स्नान संपन्न होते ही जिला प्रशासन ने हरिद्वार में तीन मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लागू कर दिया है। अधिकारिक रूप से तो महाकुंभ 30 अप्रैल को संपन्न होगा, लेकिन अखाड़ों के महाकुंभ का समापन अंतिम शाही स्नान के साथ हो चुका है। सभी संन्यासी और बैरागी अखाड़ों के संतों ने कोविड नियमों का पालन किया। अधिकांश संत मास्क पहने हुए थे। पूजा-अर्चना और शाही स्नान के दौरान भी शारीरिक दूरी का पालन किया गया। संतों ने स्नान में अधिक समय भी नहीं लगाया। इससे अखाड़ों के स्नान की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रही। शाही स्नानों में महाशिवारात्रि पर 32 लाख, सोमवती अमावस्या पर 35 लाख, मेष संक्रांति पर 13,50 लाख और  चैत्र पूर्णिमा पर 25,103 हजार स्नानार्थियों ने स्नान किया।

Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : kumbh unofficially completion of after last royal bath, know 10 special things
महाकुंभ 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पहली बार कोविड महामारी के चलते हरिद्वार में एक माह के कुंभ का आयोजन हुआ।
 
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : kumbh unofficially completion of after last royal bath, know 10 special things
महाकुंभ 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

151 आचार्यों के साथ शंखनाद और मंत्रोचारण से इस बार कुंभ का आरंभ हुआ। इस बार महामंडलेश्वर नगर का नहीं बसाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : kumbh unofficially completion of after last royal bath, know 10 special things
महाकुंभ 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार में संन्यासी अखाड़ों ने आश्रम परिसर और अपनी भूमि पर शिविर लगाए।
 
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : kumbh unofficially completion of after last royal bath, know 10 special things
शाही स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन और जांच की व्यवस्था लागू की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed