फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार में लापरवाही: लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमावस्या का स्नान, हरकी पैड़ी पर कोविड के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

Sun, 08 Aug 2021 08:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Aug 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Haridwar hariyali amavasya News: Devotees huge crowd on Har ki pauri and covid rules Broken photos
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 संक्रमण के खतरे की अनदेखी कर रविवार को श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ी। 



कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घाटों पर स्नान हुआ। वहीं, पुलिस-प्रशासन लाचार नजर आया। धर्मनगरी की सभी पार्किंग पैक और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें थी। रविवार की भीड़ के बाद अब कोविड संक्रमण के खतरे की आशंका जताई जा रही है। अमावस्या पर अधिकतर श्रद्धालु हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से पहुंचे थे।

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर काट रहे थे बर्थडे केक, हरियाणा के चार युवकों समेत पांच गिरफ्तार

कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते ही सावन में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट या टीके की दोनों डोज के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता है। बॉर्डर से लेकर रेलवे स्टेशनों पर पुलिस चौकसी का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके रविवार को अमावस्या स्नान पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ आई।

रविवार सुबह पांच बजे से हरकी पैड़ी और आसपास के घाट श्रद्धालुओं से पैक हो गए थे। दोपहर में हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट, शिव घाट, मालवीय घाट, नाईसोता घाट पर हजारों की भीड़ नजर आई।

Haridwar hariyali amavasya News: Devotees huge crowd on Har ki pauri and covid rules Broken photos
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

शारीरिक दूरी के मानकों का कहीं पालन नहीं हुआ। गंगा घाटों के प्लेट फार्म पर घूम रहे अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। बिना मास्क घूमने वालों को को पुलिस ने कहीं रोका और टोका नहीं।

Haridwar hariyali amavasya News: Devotees huge crowd on Har ki pauri and covid rules Broken photos
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सीसीआर और आसपास क्षेत्र में पुलिस ने बैरियर जरूर लगाए थे। शनिवार को तो यहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की औपचारिकता निभाई जा रही थी। लेकिन रविवार को बैरियर पर पुलिस नजर नहीं आई। भीड़ को देख वहां तैनात पुलिसकर्मी भी पेड़ों की छांव में बैठकर मोबाइल में व्यस्त दिखे। भीड़ बिना रुके हरकी पैड़ी और आसपास घाटों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar hariyali amavasya News: Devotees huge crowd on Har ki pauri and covid rules Broken photos
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कोविड मानक भले की तार तार हुए हों, लेकिन व्यापारियों के चेहरे खिल गए। स्नान के बाद बाजारों में श्रद्धालु खरीदारी करने पहुंचे। सभी दुकानों पर लंबी लाइनें लगी थी। अपर रोड की सड़कों पर ज्यादा भीड़ होने से धक्कामुक्की तक की नौबत रही। सीसीआर से हरकी पैड़ी क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के दोनों तरफ फड़ सजे थे। इनमें प्लास्टिक की केन से लेकर मूर्तियां, मालाएं, खिलौने, प्रसाद की बिक्री हुई।

विज्ञापन
Haridwar hariyali amavasya News: Devotees huge crowd on Har ki pauri and covid rules Broken photos
हरकी पैड़ी पर बिना मास्क के पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं ने जहां तहां गंदगी फैलाई। सैकड़ों श्रद्धालु घाटों के प्लेटफार्म पर बैठकर खाना खा रहे थे। रविवार को दाल-चना, छोले-कुलचे और अन्य खाने का सामान बेचने वाले भी नजर आए। श्रद्धालुओं ने खाने के बाद पत्तलों को वहीं फेंक दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed