फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासिंग आउट परेड: यूपीएससी से आईटीबीपी में पहली बार दो महिला अधिकारी हुईं शामिल, जंगी मोर्चे पर तैनाती

Sun, 08 Aug 2021 06:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Aug 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie News:ITBP conduct two women officers For the first time in by UPSC
महिला अधिकारी प्रकृति और दीक्षा - फोटो : अमर उजाला

पहली बार यूपीएससी चयन प्रक्रिया (यूपीएससी की सीएपीएफ एसी परीक्षा) से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में दो महिला अधिकारी शामिल हुई हैं। दोनों अधिकारियों प्रकृति और दीक्षा को असिस्टेंट कमांडेंट का पद दिया गया है। आईटीबीपी ने रविवार को इन पहली दो महिला अफसरों की जंगी मोर्चे पर तैनाती की है। इस तरह सरहद की रक्षा करने वालों में पहली बार महिला अफसर शामिल हुई हैं। 



रविवार को पासिंग आउट परेड के दौरान आईटीबीपी में शामिल होकर उन्होंने देश सेवा की शपथ ली। इस दौरान युवा अधिकारियों का जोश पासिंग आउट परेड के बाद देखते ही बन रहा था। सभी अधिकारियों ने आसमान में टोपी उछाल कर अपनी खुशी का इजहार किया।

उत्तराखंड: आईटीबीपी पीओपी में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरहद पर खड़े रखवालों को किया दिल से सलाम

यूपीएससी चयन प्रक्रिया से आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं दीक्षा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहनी वाली हैं। उनके पिता इंस्पेक्टर हैं। दीक्षा ने कहा कि आईटीबीपी में एक अधिकारी के रूप में शामिल होने पर आज उनका सपना पूरा हुआ है। उनको हमेशा से उनके पिता ने प्रोत्साहित किया है। उनके पिता उनके आदर्श हैं। उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज उनको जो खुशी मिली है उसको शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 

वहीं दूसरी महिला अधिकारी प्रकृति मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उन्होने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद आज उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे पीछे उनके परिवार का अहम योगदान रहा है।

Mussoorie News:ITBP conduct two women officers For the first time in by UPSC
परिजनों के साथ महिला अधिकारी प्रकृति और दीक्षा - फोटो : अमर उजाला

प्रकृति का कहना है कि आईटीबीपी में अधिकारी बनने के बाद उनको जो भी दायित्व दिए जाएंगे, उनका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी के साथ करेंगी। साथ ही देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देंगी।

Mussoorie News:ITBP conduct two women officers For the first time in by UPSC
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी अकादमी मसूरी में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और सरहद पर देश सेवा कर रहे जवानों को दिल से सलाम किया। पासिंग आउट परेड में आईटीबीपी के 53 अधिकारियों ने शिरकत की ,एक साल के कठिन प्रशिक्षण करने बाद सभी अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie News:ITBP conduct two women officers For the first time in by UPSC
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नव सैन्य अधिकारियों ने शानदार मार्च मास्ट किय। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देशवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आईटीबीपी के जवान उभरते सुरक्षा परिदृश्य में बल की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए हुए हैं। कहा कि आईटीबीपी ने देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Mussoorie News:ITBP conduct two women officers For the first time in by UPSC
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा आईटीबीपी के युवा अधिकारियों को कठोर प्रशिक्षण के दौरान युद्व कौशल, शस्त्र चालाना, शारीरिक प्रशिक्षण, सूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून और मानव अधिकारों, सैन्य और पुलिस संबधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed