हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर काट रहे थे बर्थडे केक, हरियाणा के चार युवकों समेत पांच गिरफ्तार
हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने हरियाणा के चार युवक और ज्वालापुर निवासी उनके एक दोस्त को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर केक काटकर बर्थडे पार्टी में हुड़दंग मचाना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चार युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 17 लोगों के खिलाफ गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
हरियाली अमावस्या 2021: हरिद्वार में जबरदस्त भीड़, कुंभ के बाद आए स्नान पर्वों में अब तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, तस्वीरें
शनिवार रात हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने हरियाणा के चार युवक और ज्वालापुर निवासी उनके एक दोस्त को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से गिरफ्तार किया है। हरियाणा के युवक ब्रह्मकुंड पर जन्मदिन का केक काटकर हुड़दंग मचा रहे हैं।
चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी के मुताबिक पकड़े गए युवकों में कमल, संदीप, दीपक और रूप पांडे निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद (हरियाणा) व विकास पांडे निवासी शास्त्री नगर थाना ज्वालापुर हैं। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 151 में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इसके साथ ही 17 लोगों पर गंगाघाट पर गंदगी फैलाने के चलते जुर्माना लगाया गया है। नगर कोतवाल के अनुसार जुलाई से अब तक हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग व गंदगी करने वाले कुल 338 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
हरकी पैड़ी से यात्रियों का सामान उड़ाने वाले चार आरोपी दबोचे
हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले चार युवकों को दबोचा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाल राजेश शाह के मुुताबिक हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी शनिवार की रात चौकी क्षेत्र में गश्त करते हुए सुभाष घाट की तरफ जा रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि हाथी पुल के पास चार लोग खड़े हैं जो यात्रियों का सामान चुराने व जेब काटने की फिराक में है। पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम सूरज सिंह नेगी निवासी चोलूसैंण पौड़ी हाल निवासी जोगिया मंडी, हरकी पैड़ी, अंकुर गोस्वामी निवासी कांगड़ा मंदिर जोगिया मंडी, मोहित सैनी निवासी कांगड़ा मंदिर जोगिया मंडी, अर्जुन निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी बताया। तलाशी के दौरान चारों युवकों की जेब से तेज धार वाले पेपर कटर भी मिले। आरोपियों ने बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर घूमकर यात्रियों का पर्स व सामान चोरी करते हैं।