फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन दहाड़े युवती की हत्या से दहला ऋषिकेश, आखिरी सांस तक किए वार, फिर अपने गले पर मारा चाकू

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Girl Brutal Murder in her House Rishikesh

बुधवार सुबह सवेरे तीर्थनगरी ऋषिकेश दहल उठी। जिस वक्त लोग अपनी दिनचर्या शुरू कर रहे थे, एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे चाकू से गोद डाला। युवती को मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने अपने गले पर भी वार किया और हाथ की नसें काट लीं। उसे गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। देर शाम युवती के पिता ने युवक पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है। 

Girl Brutal Murder in her House Rishikesh

युवती कल्याणी यादव की उम्र करीब 27 साल थी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। उसके पिता आरएसएस की शाखा में, जबकि मां सुबह की सैर पर गई हुई थीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

Girl Brutal Murder in her House Rishikesh

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे बापूग्राम सुमन विहार निवासी अजय यादव, पुत्र पीआर यादव अपनी स्कूटी से बनखंडी गली नंबर-2 स्थित युवती के घर पहुंचा और उससे मारपीट करने लगा। आरोपी युवक अपने साथ पेपर कटिंग चाकू लेकर आया था। आपा खो बैठे युवक ने हाथापाई के बीच ही किचन से सब्जी काटने का चाकू उठा लिया और युवती के गले सहित शरीर पर कई वार किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Brutal Murder in her House Rishikesh

युवती के शरीर से खून के फव्वारे छूट पडे़। वह निढाल होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद युवक ने अपनी जीवनलीला खत्म करने की मंशा से अपने हाथ और गले पर चाकू से वार किया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और बंद दरवाजे की जाली तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
Girl Brutal Murder in her House Rishikesh

कमरे की दशा देख सभी सन्न रह गए। हर तरफ खून था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया, जबकि आरोपी युवक को उपचार के लिए एम्स भेजा है। पुलिस ने मौके से दोनों चाकू, स्कूटी और युवती का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed