फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिलजात्रा 2019: लखिया 'भूत' के आते ही रोमांच से भर उठे लोग 25 हजार से ज्यादा लोग, तस्वीरें...

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Hiljatra 2019 mask traditional festival of kumaon uttarakhand photos
हिलजात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला

उत्साह और रोमांच के बीच पिथौरागढ़ की सोर के कुमौड़ गांव का प्रसिद्ध हिलजात्रा उत्सव संपन्न हो गया। लखिया भूत और उसे रस्सियों में जकड़े दो गणों के मैदान में आते ही लोग रोमांचित हो उठे। हिलजात्रा के मुख्य पात्र लखिया को देखने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी।

Hiljatra 2019 mask traditional festival of kumaon uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पिथौरागढ़ के कुमौड़ गांव में हिलजात्रा के आयोजन को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। दोपहर बाद लोगों का कुमौड़ के ऐतिहासिक मैदान में पहुंचना शुरू हो गया। चार बजने से पहले ही मैदान और मुख्य मार्ग लोगों से गया। लोग घरों की छतों पर जमा हो गए। 

Hiljatra 2019 mask traditional festival of kumaon uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

शाम को साढ़े चार बजे उत्सव शुरू हुआ। पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत के पुत्र सौरभ पंत ने उत्सव का शुभारंभ किया। सबसे पहले हिलजात्रा मैदान में रोपाई करने वाली महिलाओं का दल उतरा। इसके बाद गल्या बल्द (आलसी बैल) की जोड़ी आई। गीत गाती पुतारियां, बच्चों की टोलियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के बीच ऐतिहासिक मैदान में मुखौटा पहने लखिया ने प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hiljatra 2019 mask traditional festival of kumaon uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

लखिया और उसे रस्सियों में जकड़े दो गणों के मैदान में आते ही लोग रोमांचित हो उठे। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने लखिया की पूजा की। लखिया ने मैदान में एकत्र हजारों की भीड़ को आशीर्वाद दिया। इसके बाद लखिया मैदान से चला गया। हिलजात्रा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में आयोजन स्थल और आसपास पुलिस के जवान तैनात रहे। 

विज्ञापन
Hiljatra 2019 mask traditional festival of kumaon uttarakhand photos

लखिया की भूमिका नीरज महर ने निभाई। गण की भूमिका में पवन महर और प्रदीप महर थे। गल्या बल्द सूरज महर और नकुल महर बने। यशवंत महर, गोपू महर, कुंडल महर, चंद्रशेखर महर, गजेंद्र महर, शमशेर महर, त्रिलोक महर। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed