फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018: बन रहा ग्रहों-नक्षत्रों का दुलर्भ संयोग, 4 शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करना होगा शुभ

Wed, 07 Nov 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Nov 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2018 Rare Coincidence 4 shubh muhurat and timing for Laxmi puja
diwali

कार्तिक मास की अमावस्या पर बुधवार को दिवाली मनाई जाएगी। महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल के बाद से आधी रात तक का समय श्रेष्ठ है। इस बार पूजन के चार मुहूर्त में किसी भी मुहूर्त में पूजा की जा सकती है। इस दिन दीप प्रज्ज्वलन, महालक्ष्मी पूजन, गणेश, कुबेर आदि का पूजन करने का विधान है। 

Diwali 2018 Rare Coincidence 4 shubh muhurat and timing for Laxmi puja
diwali 2018

दिवाली पर इस बार आयुष्मान-सौभाग्य और स्वाति नक्षत्र का मंगलकारी त्रिवेणी संयोग बनेगा। यह समृद्धि और सामर्थ्य प्रदान करने वाला योग होता है। इस त्रिवेणी संयोग में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से धन की वर्षा होगी। इस संयोग में मां लक्ष्मी की पूजा करने का सकारात्मक असर साधक के जीवन में लंबी आयु तक रहेगा।

Diwali 2018 Rare Coincidence 4 shubh muhurat and timing for Laxmi puja
diwali 2018
इस बार दिवाली पर सालों बाद गुरु और शनि का भी दुर्लभ योग भी बन रहा है। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा। शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेगा। ये तीनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में रहेंगे। दिवाली पर गुरु ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2018 Rare Coincidence 4 shubh muhurat and timing for Laxmi puja
diwali 2018

ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि दिवाली के दिन सरसों के तेल के दिये जलाने से सभी कष्ट दूर होते हैं। अमावस्या तिथि मंगलवार रात 10:30 बजे से शुरू हो गई है। जो बुधवार रात 9:32 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में शाम 7:10 बजे से 8:57 बजे तक शुभ की चौघड़िया रहने से इस योग में दीपदान, महालक्ष्मी, गणेश कुबेर पूजन, बहीखाता पूजन, धर्म एवं गृह स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करने का विशेष महत्व है। दीप प्रज्ज्वलन से अंधकार रूपी बुराई दूर होती है। साथ ही सरसों के तेल के धुएं से नुकसान पहुंचाने वाले कीट पतंगे भी मारे जाते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2018 Rare Coincidence 4 shubh muhurat and timing for Laxmi puja
diwali 2018

उन्होंने बताया कि दिवाली पर रात में विष्णु सहस्त्रनाम, लक्ष्मी सूक्त, सूक्त, पुरुषसूक्त आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है। प्रदोष काल में दिवाली दीप प्रज्ज्वलन, महालक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन करने का विधान है। महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह से 8 से 9:30 बजे तक, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक और शाम 7:30 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed