{"_id":"6155bd8e8ebc3e046034ee35","slug":"chardham-yatra-2021-pilgrims-sit-on-protest-after-stop-for-go-kedarnath-without-epass-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: बिना ई-पास केदारनाथ जाने से रोका तो धरने पर बैठे सैकड़ों तीर्थयात्री, 15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: बिना ई-पास केदारनाथ जाने से रोका तो धरने पर बैठे सैकड़ों तीर्थयात्री, 15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ जाने से रोका तो धरने पर बैठे तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिना ई-पास के केदारनाथ धाम जाने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे बाबा के दर्शनों की चाह लेकर यहां पहुंचे हैं, लेकिन प्रशासन व पुलिस द्वारा उन्हें ई-पास न होने के चलते रोका जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व देवस्थानम बोर्ड से ई-पास व्यवस्था को खत्म कर यात्रा को प्रतिबंध से मुक्त करने की मांग की है। वहीं, डीएम का कहना है कि आगामी 15 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड के ई-पास पोर्टल पर बुकिंग फुल है। इसलिए इस दौरान जो भी केदारनाथ आने की सोच रहे हैं, फिलहाल रुक जाएं।
बृहस्पतिवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए सैकड़ों यात्री गौरीकुंड हाईवे के रास्ते जैसे ही कुंड पहुंचे, तो पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया। पूछताछ के दौरान पाया गया कि एक भी यात्री का ई-पास नहीं है, जिस पर पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।
इस पर सभी यात्री अपने-अपने वाहनों से उतरकर मौके पर ही हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए। यात्रियों का कहना था कि उन्हें बिना ई-पास के आगे जाने दिया जाए। वे सैकड़ों किमी का सफर तय कर बाबा केदार के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की। लेकिन वे, नहीं माने।
2 of 6
धरने पर बैठे तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। विधायक ने भी सरकार व देवस्थानम बोर्ड से यात्रा के सफल संचालन के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रशासन, पुलिस व विधायक के समझाने के बाद यात्री धरने से उठे।
3 of 6
केदारनाथ धाम जाने से रोकने पर यात्रियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ऊखीमठ के थाना प्रभारी रविंद्र कौशल ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों से काफी संख्या में यात्री आए हुए थे, लेकिन एक का भी ई-पास नहीं था, जिससे उन्हें नियमों के तहत रोक दिया गया। बताया कि आए दिन इस तरह कई यात्री पहुंच रहे हैं, जिन्हें जनपद के अन्य मठ-मंदिरों व पर्यटक स्थलों की सैर की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केदारनाथ धाम जाने से रोकने पर यात्रियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि बिना ई-पास के कोई भी यात्री केदारनाथ नहीं जा सकता है। देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल से ई-पास जारी किए जा रहे हैं। इसलिए यात्री किसी भी दलाल या भ्रमित करने वाले लोगों के झांसे में न आए।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ धाम जाने से रोकने पर यात्रियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कुछ लोग यात्रियों को भ्रमित कर रहे हैं और बिना ई-पास के भी यात्रा करने की बात कह रहे हैं। कहा कि केदारनाथ में एक दिन में 800 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था है। अगर, यह संख्या कम रहती है, तो तब ई-पास से यहां पहुंचे अन्य यात्रियों को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में यह संभावना भी ना के बराबर हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।