फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

General Bipin Rawat: केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने केंद्र सरकार से की सीडीएस को भारत रत्न देने की मांग

Fri, 10 Dec 2021 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Dec 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: Senior priest of Kedarnath Temple demanded Bharat Ratna to CDS Bipin Rawat from Government of India
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने भारत सरकार से देश के पहले सीडीएस स्व.बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ एवं टिहरी में उनसे भेंट हुई थी। रावत देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के बारे में सोचते थे। वे गढ़वाल एवं उत्तराखंड के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। 19 सितंबर 2019 को बिपिन रावत केदारनाथ आए थे।

General Bipin Rawat: मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड के युवा बोले- हमने अपना हीरो खो दिया... 

सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से  देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत की मौत हो गई थी।

अलविदा जनरल: सीडीएस बिपिन रावत के गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, पुष्प अर्पित कर किया नमन, तस्वीरें

दुर्घटना में बुरी तरह जलने के कारण शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। अब तक सिर्फ तीन शवों की पहचान हो पाई है, जिनमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ की पहचान हो चुकी है।

सीडीएस बिपिन रावत: जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके असमय जाने से शोक में डूबा उत्तराखंड, दी भावुक विदाई, तस्वीरें 

cds bipin rawat passes away: Senior priest of Kedarnath Temple demanded Bharat Ratna to CDS Bipin Rawat from Government of India
- फोटो : फाइल फोटो
बिपिन रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनके निधन पर उनके पैतृक गांव पौड़ी जिले के ग्राम पंचायत विरमोली के सैंण गांव में मातम पसरा हुआ है।
cds bipin rawat passes away: Senior priest of Kedarnath Temple demanded Bharat Ratna to CDS Bipin Rawat from Government of India
- फोटो : फाइल फोटो
सीडीएस बिपिन रावत 19 सितंबर 2019 को पत्नी के साथ केदारनाथ धाम आए थे। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: Senior priest of Kedarnath Temple demanded Bharat Ratna to CDS Bipin Rawat from Government of India
- फोटो : फाइल फोटो

सीडीएस ने इस दौरान केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली थी। इस दौरान कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने उन्हें आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल, आस्था पथ के बारे में बताया था। 

विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: Senior priest of Kedarnath Temple demanded Bharat Ratna to CDS Bipin Rawat from Government of India
- फोटो : फाइल फोटो
सीडीएस बिपिन रावत का उत्तराखंड से खास लगाव था। वह यहां के सीमांत इलाकों से हो रहे पलायन के लिए हमेशा चिंतत रहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed