फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा जनरल: सीडीएस बिपिन रावत के गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, पुष्प अर्पित कर किया नमन, तस्वीरें

Thu, 09 Dec 2021 05:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
bipin rawat passes away: Crowd gathered in CDS Bipin Rawat village, paid tribute by offering flowers, photos
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

सीडीएस बिपिन रावत के गांव सैंण में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के निधन के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान आसपास के गांव से भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित कुल 13 लोगों की मौत बुधवार को तमिलनाडु में हुए हेलीकाॅप्टर क्रैश में हो गई थी।

सीडीएस बिपिन रावत: जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके असमय जाने से शोक में डूबा उत्तराखंड, दी भावुक विदाई, तस्वीरें

शुक्रवार को दिल्ली में सीडीएस बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गुरुवार को रवाना हो गए हैं। बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंण में उनके चाचा का परिवार रहता है। बुधवार को निधन की खबर सुनने के बाद से उनके चाचा भरत सिंह रावत और उनका परिवार गहरे सदमे हैं। वह उन्हें याद कर बार-बार भावुक हो रहे हैं। 

चमोली जनपद में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव मेले को भी 11 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मेले में 11 की रात से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 13 दिसंबर को मेले का समापन होगा। 

bipin rawat passes away: Crowd gathered in CDS Bipin Rawat village, paid tribute by offering flowers, photos
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी गढ़वाल ने जनरल बिपिन रावत के चाचा भरत सिंह रावत से भेंट की और उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया व परिजनों को सांत्वना दी।
bipin rawat passes away: Crowd gathered in CDS Bipin Rawat village, paid tribute by offering flowers, photos
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरमोली के उपग्राम सैंण के निवासी थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bipin rawat passes away: Crowd gathered in CDS Bipin Rawat village, paid tribute by offering flowers, photos
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को उनके हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर से पूरे क्षेत्र में लोग चिंता और दुखी नजर आए।

विज्ञापन
bipin rawat passes away: Crowd gathered in CDS Bipin Rawat village, paid tribute by offering flowers, photos
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

सैंण गांव में जनरल बिपिन रावत के चाचा भरत सिंह रावत का परिवार रहता है। भरत सिंह रावत बताते हैं कि एक जनवरी 2020 को पूरे गांव के लोगों ने उनके सीडीएस बनने पर जश्न मनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed