फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

General Bipin Rawat: मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड के युवा बोले- हमने अपना हीरो खो दिया...

Thu, 09 Dec 2021 09:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: candle march in uttarakhand to pay tribute to bipin rawat, see photos
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

हमने अपना हीरो खो दिया... यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है। रावत को अपना हीरो मानने वाले युवा भी उनके इस तरह जाने की खबर से व्यथित हैं। गुरुवार को युवाओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भावुक युवाओं ने कहा कि वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

अलविदा जनरल: सीडीएस बिपिन रावत के गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, पुष्प अर्पित कर किया नमन, तस्वीरें

युवा स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि जब से मैंने ये खबर सुनी है, मैं स्तब्ध हूं। उनका इस तरह से जाना यकीन नहीं हो रहा। मेरी तरह किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है।

सीडीएस बिपिन रावत: जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके असमय जाने से शोक में डूबा उत्तराखंड, दी भावुक विदाई, तस्वीरें

वहीं मोहित नेगी ने कहा कि उनसे तो अभी बहुत कुछ सीखना था। उन्होंने इस राज्य को जो गौरव दिया, उसने हर राज्यवासी को गौरवान्वित किया। और आज उनका इस तरह से जाना हर राज्यवासी के लिए दुखद है।

cds bipin rawat passes away: candle march in uttarakhand to pay tribute to bipin rawat, see photos
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

युवा अभिषेक रावत ने कहा कि मैं उनका कायल था। उनका व्यक्तित्व हर युवा के लिए प्रेरणा है। इस तरह के अफसर का जाना सभी के लिए शॉकिंग है।

cds bipin rawat passes away: candle march in uttarakhand to pay tribute to bipin rawat, see photos
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

कैंडल मार्च में आए युवाओं ने कहा कि हमने उनके जीवन के बारे में पढ़ा है। उन्होंने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब हम उनके चले जाने की खबर से बहुत दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: candle march in uttarakhand to pay tribute to bipin rawat, see photos
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह राज्यभर में गुरुवार की शाम उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इससे पहले सुबह से शोक सभाओं का दौर जारी था। 

विज्ञापन
cds bipin rawat passes away: candle march in uttarakhand to pay tribute to bipin rawat, see photos
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

शाम होते ही मोमबत्ती जलाकर लोगों ने अन्हें याद किया और सीडीएस बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed