बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
पिछले दो दिन से राजधानी देहरादून में हो रही बारिश कहर बरपा रही है। रविवार को दून के कुंआवाला में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। तस्वीरें देखें...
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
रविवार की सुबह देहरादून के कुंआवाला में एक रेस्टोरेंट का भवन गिर गया, जिसमें एक श्रमिक की दबकर मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला। जिला अधिकारी ने भवन की गुणवत्ता की जांच करने के आदेश दिए हैं।
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
देहरादून हाईवे पर कुंआवाला ग्राम सभा में बिग बैम्बूज मल्टीकजीन एंड कैफे नाम का रेस्टोरेंट है। रविवार को रेस्टोरेंट का दो मंजिला भवन धाराशायी होकर गिर गया। घटना के वक्त रेस्ट्रोरेंट में श्रमिक काम कर रहे थे।
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
बताया गया कि दो मंजिला रेस्टोरेंट के ऊपर तीसरी मंजिल बनाने की तैयारी थी। तेज बारिश होने के कारण श्रमिक अंदर ही काम कर रहे थे। करीब 11.30 बजे एकाएक तेज आवाज के साथ भवन जमीदोंज हो गया।
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
रेस्टोरेंट के अंदर चार लोग फंस गए। भवन ढहने से गिरा मलबा दूसरी ओर मकानों पर गिरा, जिसमें नर्सिग की तीन छात्राएं घायल हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला।