{"_id":"28f0b1586d8c53106dee49a96b145af1","slug":"photos-of-rare-snakes-of-himalayan-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
Sun, 12 Jul 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सांपों का नाम सुनकर अक्सर हम डर जाते हैं पर सांपों के ऐसी प्रजातियां भी हैं जिन्हें देखकर आप देखते ही रह जाएंगे। नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र में ही सांपों की ऐसी अनोखी प्रजातियां हैं जिनके बारे में लोग जानते ही नहीं। आगे की स्लाइड में देखिए इन दुर्लभ सांपों को...
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
2 of 5
ये है हिमालयन कैट स्नेक जिसे आमतौर पर बिल्ली सर्प भी बोला जाता है। ये काफी कम जहरीले होते हैं। वैसे तो इन सांपों से लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं पर कुछ वन्य जीव प्रेमी हैं जो ऐसे जीवों को दुनिया के सामने लाने में लगे हैं। इनमें से ही हैं मुक्तेश्वर स्थित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक शियानंद संगवान जो काफी अरसे से सर्पों के अध्ययन और संरक्षण में लगे हैं।
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
3 of 5
उनके साथ इस काम में उनके मित्र विकास भी लगे हैं जो मध्य प्रदेश से हैं और सर्प विज्ञान में एमफिल स्कॉलर हैं। तस्वीर में है हिमालयन पिट वाइपर। दुनिया का एकमात्र सर्प जो अधिकतम ऊंचाई पर पाया जाता है। ऐसी प्रजाति है जो अगर काट ले तो वो अंग धीरे-धीरे गलना शुरू हो जाता है और इसका अभी तक कोई टीका भी बाजार में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
4 of 5
उन्होंने बताया पहाड़ों में ज्यादातर हिमालयन त्रिंकेट, हिमालयन कैट स्नेक, ब्लैक हेडेड स्नेक, हिमालयन माउंटेन कील्बैक, हिमालयन पिट वाइपर मिलते हैं। तस्वीर में आप देख रहे हैं ब्लैक हेडेड स्नेक, इसका पूरा शरीर नारंगी लेकिन सर काला होता है। विकास ने बताया कि मुक्तेश्वर के जंगलों में सहजता से इन सभी प्रजातियों का मिलना बहुत ही आश्चर्य एवं एक सुखद अनुभूति है। सभी तस्वीरें और जानकारी शियानंद सांगवान, विकास व भूपेश कनौजिया ने उपलब्ध कराई। आगे देखिए खास सांप...
विज्ञापन
दुर्लभ सांपों की चौंका देने वाले तस्वीरें, पहले कभी नहीं देखी होंगी
5 of 5
ये है दुनिया के सबसे दुर्लभ सांपों में से एक लाल मूंगा खुखरी सांप (रेड कोरल खुखरी स्नेक)। इसे पहली बार 1936 में खीरी रेंज में पाया गया था। उसके बाद 2014 में एक मृत रेड कोरल नैनीताल के तराई पर्वतीय वन प्रभाग में मृत रिपोर्ट हुआ। 9 जुलाई को पहली बार इसी क्षेत्र में यह सांप जिंदा मिला है जिसे वन्य जीव विशेषज्ञों ने अध्ययन के लिए पकड़ा है। तो कैसी लगी इन रंगीन सांपों की अजब दुनिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।