फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: 'नहर में गिरी नहीं थी अंकिता...उसे जबरदस्ती फेंका गया था', इस रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

Sat, 31 May 2025 08:12 AM IST
शाहरुख खान रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 May 2025 08:12 AM IST
सार

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने तीनों हत्यारोपियों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) में कठोरतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोला और न्याय के दरवाजे तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Doctors and forensic experts proved that Ankita did not fall in canal she thrown
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड को न्याय की अंतिम सीढ़ी तक पहुंचाने में एम्स के डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अहम भूमिका रही। अंकिता भंडारी किसी दुर्घटना के चलते नहर में नहीं गिरी थी बल्कि उसे नहर में फेंका गया था। इसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साबित करने में सफल हुई। 

सडन एस्कलरेशन ऑफ बॉडी (एक झटके में पानी में गिराना) नाम की इस थ्योरी को बचाव पक्ष ने गिराने की पूरी कोशिश की लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों और क्राइम सीन के दोहराव में सामने आए तथ्यों से उनके तर्क कोर्ट में नहीं टिक पाए। 

Ankita bhandari Murder Case Doctors and forensic experts proved that Ankita did not fall in canal she thrown
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस को शुरुआत से ही तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। घटना का कोई आंखों देखा गवाह नहीं था। रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खराब थे। शुरुआत में रिजॉर्ट के कुछ कर्मचारियों ने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 

Ankita bhandari Murder Case Doctors and forensic experts proved that Ankita did not fall in canal she thrown
आरोपी पुलकित आर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अंकिता भंडारी के साथ 18 सितंबर 2022 की शाम क्या हुआ? वह कैसे पानी में गिरी? किसने गिराई? ये सब पुलिस और विशेषज्ञों की परख से ही साबित हो सकता था। 25 सितंबर 2022 को चीला नहर से मिले शव का जब पोस्टमार्टम हुआ तो रिपोर्ट में ऐसी कोई बात (दुष्कर्म) सामने नहीं आई जिसके बारे में कुछ लोग आशंका जता रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Doctors and forensic experts proved that Ankita did not fall in canal she thrown
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर
ऐसे में यह भी माना जा रहा था कि बचाव पक्ष इसे दुर्घटना भी साबित कर सकता है। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन विजिट रिपोर्ट के मजबूत  तथ्यों के आगे बचाव पक्ष ऐसा करने में असफल रहा।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Doctors and forensic experts proved that Ankita did not fall in canal she thrown
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने माना, यही आपराधिक मानव वध है
अभियोजन की ओर से भी इस मामले में 1991 के जाहर लाल बनाम ओडिशा राज्य के केस की दलील पेश की। इसमें कहा गया है कि अदालत को स्वयं को संतुष्ट करना होगा कि साक्ष्य की श्रृंखला में विभिन्न परिस्थितियों को स्पष्ट रूप से स्थापित किया जाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed