फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब यहां भी होगा Aadhaar का यूज, जानकर फर्जीवाड़ा करने वालों की हवा होगी टाइट

Tue, 20 Feb 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Feb 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
aadhaar card new use
aadhaar card

फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए अब यहां भी आधार कार्ड मददगार साबित होगा। और यह नई व्यवस्था 15 मार्च 2018 से लागू हो जाएगी।


 

aadhaar card new use
प्रतीकात्मक तस्वीर
देशभर के होम्योपैथिक कॉलेजों में अब शिक्षक, कर्मचारियों के अलावा पीजी छात्रों की रोजाना आधार और लोकेशन से हाजिरी लगेगी। आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत सेंट्रल काउंसिल फॉर होम्योपैथी (सीसीएच) ने सभी राज्यों को पत्र भेज दिया है। उत्तराखंड में भी होम्योपैथिक कॉलेजों में 15 मार्च से पहले यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस नियम के लागू होने से काफी हद तक फैकल्टी के फर्जीवाड़े पर रोक लग जाएगी।

 
aadhaar card new use
aadhaar
आयुष मंत्रालय ने गत वर्ष ‘आधार बेस्ड जियो लोकेशन अटेंडेंस’ का आदेश जारी किया था। आदेश के तहत सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों में यह हाजिरी लागू हो गई थी, लेकिन सीसीएच ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब सीसीआईएम ने 15 मार्च से पहले हर हाल में यह हाजिरी प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों और पीजी कोर्स कर रहे छात्रों को भी रोजाना इसी पैटर्न में अपनी हाजिरी लगानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar card new use
aadhaar
इधर वह हाजिरी लगाएंगे, उधर पूरा रिकॉर्ड आयुष मंत्रालय तक पहुंच जाएगा। प्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह तुरंत इस पर काम करे और होम्योपैथिक कॉलेजों में भी हाजिरी शुरू कराए। यहां आधार का इस्तेमाल होने से फर्जी तौर पर एक ही फैकल्टी कई-कई कॉलेजों में काम नहीं कर पाएगी। अभी तक तमाम कॉलेज एक ही फैकल्टी के कागज जमा कराकर फर्जीवाड़ा करते थे।

 
विज्ञापन
aadhaar card new use
aadhaar card - फोटो : Getty Images
सरकार का आधार बेस्ड जियो लोकेशन अटेंडेंस नियम अच्छी पहल है। इससे फैकल्टी असली रहेगी और फर्जीवाड़े भी नहीं होंगे। सभी कॉलेजों को हर हाल में 15 मार्च से पहले यह व्यवस्था लागू करनी होगी।
- डॉ. आरके मिश्रा, डीन, आयुर्वेद विश्वविद्यालय
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed